👁 कुल विजिटर: 29,394
f 𝕏 ➤

भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन में जिला कार्यकारणी की घोषणा

शाहगढ़। भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को मंदिर देवी परिसर में संपन्न हुआ । अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया ने की’ जिला कार्यकारणी के चुनाव निर्वाचन के लिए भोपाल से अधिकारी के रूप में आए प्रदेश के संयुक्त महामंत्री आशीष सिंह ने निर्विरोध निर्वाचन पूर्ण कराते हुए नवागत

कार्यकारणी को जिम्मेदारियों से अवगत कराया उन्होंने कहा कि संगठन का आधार कार्यकर्ता ,और कार्यकर्ता का कार्य करने का काम भारतीय मजदूर संघ जिले से लेकर प्रदेश तक करता है । संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोरी लाल रैकवार के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी अशोक तिवारी, प्रदीप पाठक, कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, राज कर्मचारी संघ प्रदेश मंत्री विकास उपाध्याय नगर पालिका निगम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तरियानी, बिजली कर्मचारी महासंघ एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत के संयोजक कपिल मलैया , आदि वक्ताओं ने संघ को संगठित करने मार्गदर्शन और विस्तार पर चर्चा की।

निर्विरोध निर्वाचन हुआ

 सर्व सम्मति से भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे की सहमति से सागर जिला अध्यक्ष नितेश सोनू चुटीले को बनाया गया,जिला उपाध्यक्ष नीतू स्वामी हरीश कुशवाहा, रूपेश श्रीवास्तव ,जिला मंत्री जगदीश यादव वन विभाग ,सह मंत्री सुनीता जरौलिया और शाहगढ़ के अशोक खटीक बिजली विभाग , नन्हे भाई पटेल को बनाया गया वहीं जिला कोषाध्यक्ष में राहुल जैन बिजली विभाग, एवं कार्यालय मंत्री के रूप में दीपेश जाटव, एवं कार्यकारी सदस्य गुलाब सिंह लोधी बडा, अभय कुमार चौबे, अजय केसरवानी, ऋषभ दुबे ,एवं पर्यावरण मंच की जिला संयोजक दीपक मिश्रा, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला संयोजक जगदीश जारोलिया, को बनाया गया ।

Leave a Reply

Related Post

धर्म और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन
श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ सागर…