👁 कुल विजिटर: 30,157
f 𝕏 ➤

शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाई

सागर। जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर शहर सेवादल परिवार ने उनके छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें स्मरण कर नमन किया। शहर सेवादल परिवार ने तीन बत्ती स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवादल परिवार द्वारा बिरसा मुंडा अमर रहे के जयघोष लगाए गए

इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी के लिए दिया गया बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है बचपन से अंग्रेजो का अत्याचार को देख भगवान बिरसा मुंडा के मन में अंग्रेजो के प्रति विद्रोह की भावना जगी. जिससे अंग्रेजों के विरुद्ध जनजातीय विद्रोह उलगुलान प्रारम्भ किया. जिसका नेतृत्व स्वयं भगवान बिरसा मुंडा कर रहे थे. साथ ही कहा कि जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाले महान आदिवासी जन चेतना के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य बलिदान को सच्चे मायने में कभी भुलाया नही जा सकता है।इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के साथ अंकुर यादव,परख शुक्ला,प्रवीण यादव,बबलू रंगरेज,आकाश नामदेव,रवि जैन,तरुण सैनी,निक्की यादव,मोंटी सेन,मनोज दुबे, छोटू तिवारी,अजय कोष्टी,प्रकाश जाटव आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

युवा कांग्रेस नरयावली ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती
सागर उदय संवाददाता, सागर आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पं. जवाहरलाल…
रबी सीजन के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो : कमिश्नर सागर संभाग
सहकारिता, उद्यानिकी, एम.पी. एग्रो, बीज निगम, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक…
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सागर में भव्य स्वागत, न्याय योद्धा के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी
सागर उदय संवाददाता, सागर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष जीतू पटवारी का पन्ना…