👁 कुल विजिटर: 30,115
f 𝕏 ➤

जहरीला जूस पिलाने से 2 की मौत, 5 गंभीर

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 लोगों को जहरीला जूस पिलाया गया। जड़ी-बूटी का घोल पीने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अस्पताल में भर्ती रामदास ने बताया कि ओझा परते (तांत्रिक) ने 21 दिन में शराब की लत छुड़ाने का दावा किया था। उसने तीन गिलास काढ़ा (जूस) पिलाया और इसके बदले 100 रुपए भी लिए। काढ़ा पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Leave a Reply

Related Post