आरजीपीवी परीक्षा में ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
Sagar Uday >> सागर>> आरजीपीवी परीक्षा में ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
आरजीपीवी परीक्षा में ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
सागर उदय संवाददाता,सागर
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी), भोपाल द्वारा घोषित चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, सागर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शाखा में देवांश कुर्चानिया ने 8.58 एसजीपीए के साथ प्रथम, दिव्या कुशवाहा ने 8.50 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा करण पटेल ने 8.42 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में यशवंत पटेल ने 8.38 एसजीपीए के साथ प्रथम, लक्ष्मी कुशवाहा ने 8.21 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा तिया कुशवाहा ने 7.88 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सिविल इंजीनियरिंग शाखा में सौरभ काछी ने 7.79 एसजीपीए के साथ प्रथम, राहुल आथ्या ने 7.75 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा प्रमोद काछी ने 7.50 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा में खुशी चौहान ने 8.42 एसजीपीए के साथ प्रथम, अभिषेक कुमार ने 8.04 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा सुहाना खान ने 7.79 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा में रागिनी विश्वकर्मा ने 7.71 एसजीपीए के साथ प्रथम, रिया यादव ने 7.63 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा खुशी मिश्रा ने 7.54 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. आर.के. जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, तकनीकी कौशल एवं आत्मविश्वास का विकास करना भी है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डायरेक्टर डॉ. रितुल सराफ ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां कॉलेज की प्रगति एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का प्रतीक हैं। कॉलेज विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं एवं अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर कॉलेज के समस्त विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है।
Related
Related Post
- October 24, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 8:43 pm
शाहगढ़ में चार गांवों की बिजली काटी गई, सौ से अधिक लोगों ने बिल नहीं किए जमा
शाहगढ़। शाहगढ़ क्षेत्र में चार गांवों के डेढ़ सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल जमा…
- October 28, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 9:11 pm
