👁 कुल विजिटर: 32,291
f 𝕏 ➤

इंदिरा जी के जन्मदिवस पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया उन्हें स्मरण

सागर उदय संवाददाता,सागर

शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी,प्रदेश की पूर्व  उपमुख्यमंत्री जमना देवी और महारानी रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्मजयंती पर तीनबत्ती स्थित सेवादल कार्यालय पर तीनों महिला शक्तियों को याद कर उन्हें नमन किया।

प्रदेश महासचिव विजय साहू ने कहा कि राजनीतिक, आर्थिक और संस्थागत विकास के लिहाज से दूरगामी परिणामों वाला रहा है। देश में कृषि उत्पादन को मजबूती देने, आम आदमी तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और भारत के अंतरिक्ष तथा परमाणु कार्यक्रमों को नई दिशा देने में उनके नेतृत्व की सराहना की। जिला शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में इंदिरा जी का योगदान सदैव सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। जमना देवी को याद करते शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिये जमनादेवी ने तत्परता से बहुत कुछ किया है ।

कार्यक्रम में जयदीप तिवारी,परख शुक्ला,अंकुर यादव,लल्ला यादव, तरूण सैनी, प्रवीण यादव,रवि जैन,आकाश नामदेव , प्रकाश जाटव,अनीस रंगरेज,राकेश जैन, निक्की यादव आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

देशज खेलों को प्रोत्साहन देगा अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन : कुलपति
विश्वविद्यालय के तत्त्वावधान में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (अकव) के पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष)…
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से रिशांक तिवारी ने की मुलाकात
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ सहित…