👁 कुल विजिटर: 32,291
f 𝕏 ➤

भाजपा मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ने किया मार्गदर्शन, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया जी की रही उपस्थिति

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में 18 नवंबर को आयोजित इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं को संबोधित किया।

बैठक में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया की उपस्थिति में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, मीडिया विभाग की भूमिका और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेतृत्व ने मीडिया विभाग के कार्यकतार्ओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सकारात्मक एवं तथ्यात्मक तरीके से जनता के सामने रखने का मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मीडिया विभाग संगठन और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाना प्रत्येक मीडिया कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

रिशांक तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Related Post

खातेगांव थाना प्रभारी की शराब माफिया द्वारा हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला, कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की
सागरउदय संवाददाता, सागर खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से…
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी जहरीली शराब सेबन से हुए मृतको के परिवारजनो से मिले
सागर उदय संवाददाता, सागर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह…