सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी
Sagar Uday >> राष्ट्रीय>> सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारीसोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी
सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी है। IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया। इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपए था। इसके बाद सालभर तक इसके भाव ज्यादा बने रहे। इधर, चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 9,789 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
Related
Related Post
- November 1, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 7:50 pm
नईदिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर रोक
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए 1 नवंबर से नई पाबंदियां लागू हो…
- October 18, 2026 • 👁 70
- by Sagar Uday
- 0
- 6:32 pm
