लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ संकल्प के साथ 29 को निकलेगी विशाल पदयात्रा
Sagar Uday >> सागर>> लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ संकल्प के साथ 29 को निकलेगी विशाल पदयात्रा
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ संकल्प के साथ 29 को निकलेगी विशाल पदयात्रा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा होंगे शामिल; तैयारियों को लेकर हुई बृहद बैठक
सागर उदय संवाददाता,सागर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 नवंबर को सागर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ संकल्प के साथ विशाल पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक को सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संबोधित किया।
बैठक में जिला पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हुए। पदयात्रा की तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा की गई। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विधानसभा स्तर पर टोलियां गठित कर कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ केवल पदयात्रा का नारा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित की आवाज बुलंद करने का संकल्प है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसकी आवाज का सम्मान होना चाहिए। 29 नवंबर को सागर की सड़कों पर निकलने वाली यह विशाल पदयात्रा इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में इस संकल्प को जनांदोलन का स्वरूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 29 नवंबर की पदयात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक बूथ पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटें। ह्यलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओह्ण का संकल्प हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं से बूथ स्तर तक समन्वय बनाकर पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि 29 नवंबर को सागर का हर मार्ग लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध के संकल्प का साक्षी बनेगा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। विधानसभा स्तर पर गठित टोलियां अपने दायित्वों को समन्वय और अनुशासन के साथ निभाएं।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे ने किया तथा आभार जिला महामंत्री सुमित यादव ने माना। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया, राजेश केशरवानी, पार्षद शैलेश केशरवानी, शैलेन्द्र ठाकुर, रीतेश तिवारी, धर्मेन्द्र खटीक, अनूप उर्मिल, रुपेश यादव, हेमंत यादव, वैदेही पुरोहित, मनोज चौरसिया, प्रहलाद पटेल, देवेंद्र अहिरवार, भरत अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज, गोलू जैन, विशाल खटीक, डब्बू साहू, कन्हैया पटेल, निमेष जड़िया, बबलू कमानी, एल्डरमैन महेश जैन, धर्मेंद्र रजक, अशलता सिलाकारी, अंकु चौरसिया तथा जिला पदाधिकारी चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार, विक्रम सोनी, सविता साहू, संध्या भार्गव, विकास सांधेलिया, श्रीकांत जैन, बालकिशन सोनी, रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय, जय सोनी, जसवंत सिंह राठौर, नीरज यादव, अमित बैसखिया, नीलम अहिरवार, उमेश सिंह गौंड, रिंकू नामदेव, नितिन सोनी, अंशुल हर्ष, नमन समैया, गोपी पंथी, कुलदीप खटीक, विकास केशरवानी और सुप्रिया राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 24, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:46 pm
बाघराज वार्ड में विधायक निधि से 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित शेड एवं किचिन का लोकार्पण
गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता…
- November 14, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 8:53 pm
