👁 कुल विजिटर: 34,808
f 𝕏 ➤

जहरीली शराब से हो रही मौतों पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने जताया कड़ा आक्रोश, प्रशासन को बताया गैर-जिम्मेदार

सागर उदय संवाददाता, सागर

प्रदेश में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के सिलसिले पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन पर तीखा प्रहार किया है।

श्री जाटव ने कहा कि बंडा में अभी भी जहरीली शराब की खेप, पहले पत्थर खदान व कुओं में फेंकी गई थी, बरेठी दुकान खुली तो 800 पेटी मिली — यह खबर ही सरकार और प्रशासन की पूरी व्यवस्था की पोल खोल देती है। जब पुलिस और आबकारी ने छापा मारा, तब भी जांच रिपोर्ट नहीं आई, और अब भी जहरीली शराब बाजार में खुलेआम बिक रही है। यह लापरवाही नहीं, सीधे-सीधे प्रशासन की गैर-जिम्मेदारी और मिलीभगत है। कांग्रेस लगातर विरोध कर रही है लेकिन शासन प्रशासन की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।

उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं, परिवार उजड़ रहे हैं, माताओं की गोद सूनी हो रही है, और दूसरी तरफ प्रशासन कागजों में कार्रवाई दिखाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। आबकारी विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन आखिर किसके दबाव में काम कर रहा है? क्यों अब तक जहरीली शराब के असली सरगनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई? क्यों दुकानों की जांच, सैंपलिंग और रिपोर्ट में देरी की जा रही है?

श्री जाटव ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि प्रशासन को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है। यदि प्रशासन समय पर सख्त होता, तो इतनी मौतें नहीं होतीं। सरकार केवल घोषणाएं करती है, लेकिन जमीन पर जहरीली शराब का कारोबार बेखौफ चल रहा महेश जाटव ने कहा कि जहरीली शराब कांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।  दोषी शराब माफिया, दुकान संचालकों और लापरवाह अधिकारियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।  मृतकों के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए।  जिले की सभी शराब दुकानों की तत्काल जांच कर सैंपल सार्वजनिक किए जाएं। घटना के बाद अधिकारियों को न हटाया जाना गंभीर चिंता का विषय है बंडा की जमीन शराब त्रासदी से खून से लथपथ है

श्री जाटव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने अब भी गैर-जिम्मेदाराना रवैया नहीं बदला और जहरीली शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करेगी। जनता की जान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Related Post

गौर महोत्सव टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, टी-20 प्रतियोगिता का पहला मैच गौर टाइटन और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया
सागर उदय संवाददाता, सागर डॉ हरीसिंह गौर की जयंती के उपलक्ष्य में शारीरिक शिक्षा विभाग…
23 जुलाई को सागर में गूंजेगा आस्था एवं गुरु भक्ति का रस, गुरु पूजन महा महोत्सव
देवाचार्य जी महाराज (श्री रैवासा-वृंदावन धाम) देंगे दिव्य आशीर्वचन अजब धाम एवं मलूक पीठ परिवार…