नगर निगम कर्मचारियों की 13सूत्रीय मांगों के निराकरण तक निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन जारी

सागर। नगर पालिक निगम के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सभी कर्मचारी संगठनों द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। पुरानी निगम कार्यालय भवन परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में बैठे हैं।
धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव एवं सागर संभाग प्रभारी राजेश सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष शईदउद्दीन कुरैशी तथा कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक ने कहा कि कर्मचारियों की 13 सूत्रीय विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संबंध में निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार आश्वासन दिए गए, परंतु अभी तक कोई निराकरण नहीं किया गया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार कर्मचारी केवल आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे और जब तक 13 सूत्रीय मांगों का ठोस समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपने अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। निगम प्रशासन को कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके और निगम के कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
धरना स्थल पर नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शईदउद्दीन कुरैशी, मनोज चैबे,  चंद्रविजय गौर, सुदेश सनकत, सूरज मछन्दर, राजेंद्र सनकत, राजेंद्र मलैया, कुलदीप बाल्मीक, सुरेंद्र महावत, जगदीश सनकत, शशांक जैन, संजय रैकवार, अरविंद सोनी, हेमराज, सुंदरलाल जैन, जयकुमार, पूरनलाल रैकवार, आनंद केशरवानी, रंजीत साहू, नरेंद्र रैकवार, गुड्डा यादव सहित विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

परिवहन विभाग द्वारा गैस किट से संचालित मारूति वैन पर थाना केन्ट में दर्ज करवाई एफआईआर
सागर/ स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सागर जिले के प्रत्येक बूथ पर हुए कार्यक्रम
सागर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ.…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading