निगमायुक्त ने जिला न्यायालय परिसर के पास अधिवक्ता शेड आदि का निरीक्षण किया, स्वच्छता हेतु आवश्यक निर्माण के निर्देश दिए
Sagar Uday >> सागर>> निगमायुक्त ने जिला न्यायालय परिसर के पास अधिवक्ता शेड आदि का निरीक्षण किया, स्वच्छता हेतु आवश्यक निर्माण के निर्देश दिए
निगमायुक्त ने जिला न्यायालय परिसर के पास अधिवक्ता शेड आदि का निरीक्षण किया, स्वच्छता हेतु आवश्यक निर्माण के निर्देश दिए
सागर उदय संवाददाता, सागर
निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने शनिवार को जिला न्यायलय परिसर के आसपास बने अधिवक्ता शेड आदि स्थलों का निरीक्षण किया और अधिवक्ता संघ के सदस्यों की मांगानुरूप पेबर ब्लॉक, सेल्फी पॉइंट, शौचालय का नवनिर्माण आदि कार्यों हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश नगर निगम इंजिनियर श्री आयुष शुक्ला को दिये। कोर्ट परिसर में बने मंगलमूर्ति हनुमान मंदिर में सागर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ऐड. श्री अंकलेश्वर(अन्नी)दुबे सहित अधिवक्ता संघ के सदस्यों व अन्य अधिवक्ताओं ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 प्रतियोगिता में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के करकमलों से राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर सागर लौटने पर निगमायुक्त का अभिनन्दन किया और शुभकामनायें देते हुए सागर शहर को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा की यह जो राष्ट्रीय सम्मान सागर को मिला है यह निश्चित रूप से हम सब सागरवासियों को गौरवपूर्ण उपलब्धि और हर्ष का विषय है। उन्होंने अपने पुराने अनुभव साँझा करते हुए बताया की सागर एक संभागीय मुख्यालय है मैं यहां बस से गुजरता था तो बड़े शहरों वाला अनुभव कम ही आता था। लेकिन आज सागर एक दम बदल चुका है। यहां चौड़ी और व्यवस्थित सड़के, सुंदर झील आदि अन्य सुविधाएँ हैं। हमने आप नागरिकों के साथ मिलकर पिछले 2 साल से छोटे छोटे लेकिन महत्पूर्ण प्रयास किये और सागर शहर को 73वे स्थान से 10वे स्थान और इस बार देश में तीसरे स्थान पर आने का गौरव प्राप्त हुआ है। 10वे स्थान से तीसरे स्थान पर आने में सभी का अभूतपूर्व सहयोग मिला और आगे भी आप सभी के सहयोग से सागर और ऊँचा स्थान हासिल करेगा।
उन्होंने कहा की स्वच्छता सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है यह हमारी आदतों का विषय है पिछले वर्षों में सागरवासियों में स्वच्छता आदतों का विकास हुआ और यह बड़ा बदलाव हमें देखने मिला है। सभी जागरूक सागर वासियों की स्वच्छता आदतों का परिणाम है की हम देश में तीसरा स्थान हासिल करने का मुकाम पा पाए हैं।यह हमारे पूर्वजों से मिले संस्कार हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे समाज में आगे बढ़ रहे हैं। दीपावली जैसे त्यौहार हमारी संस्कृति में स्वच्छता के लिए समर्पित हैं। स्वच्छता और समृद्धि का विशेष महत्व इस महापर्व के रूप में हमें समझाया गया है। हम सभी स्वच्छता की आदत को अपनाएं और अपने घर गली मोहल्ले सहित आस पास व शहर को स्वच्छ रखने में अपनी अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा की नगर निगम सफाईमित्रों व कर्मचारियों का बड़ा सराहनीय प्रयास है की 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर नगर पालिक निगम सागर ने शहर को गौरवान्वित किया है।
स्वच्छता मित्रों के समर्पण और नागरिकों के सहयोग का होगा सम्मान, 15 नवंबर को महाकवि पद्माकर सभागार में प्रात: 11 बजे आयोजित होगा सम्मान समारोह
सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 में देश में तृतीय स्थान प्राप्त कर सागर शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम, सागर द्वारा 15 नवंबर 2026 को प्रात: 11 बजे महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं शहर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा सागर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। यह सम्मान सागर शहर की सामूहिक इच्छाशक्ति, जनभागीदारी, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और निरंतर किए गए प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि केवल नगर निगम की सफलता नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक, स्वच्छता मित्रों, सफाई कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले प्रत्येक सहयोगी की सफलता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता मित्रों, , स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों, अन्य सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। वे प्रतिदिन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करते हैं। उनके अथक परिश्रम, नगर निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही सागर को देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है।
Related
Related Post
- October 2, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:56 pm
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
सागर उदय संवाददाता, सागर सागर। जिला कांग्रेस सेवा दल सागर ग्रामीण के नेतृत्व मे एवं…
- November 3, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:56 pm
