राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

सागर उदय संवाददाता, सागर

सागर। जिला कांग्रेस सेवा दल सागर ग्रामीण के नेतृत्व मे एवं जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर देवरी विधानसभा क्षेत्र के गाँधी ग्राम अनंतपुरा में कार्यक्रम किया गया

कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद प्रभात फेरी निकल गई जिसमें राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी का छायाचित्र साथ लेकर चले साथ ही राष्ट्रीय नारों का उद्घोष किया प्रभात फेरी के बाद ध्वज वंदन किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हर्ष यादव थे कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल अध्यक्ष एड बी डी पटेल ने की, संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने गांधी टोपी से ग्राम के ध्वजारोहण कर्ता जितेंद्र नायक का सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन सेवा दल के प्रदेश सचिव जिला प्रवक्ता मनोज पवार ने किया अगवानी सेवा दल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संजय रोहिदास ने की एवं ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया ने आभार माना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा की राष्ट्रपति महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरा भारत एक जुट हुआ और अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका, गांधी जी के नेतृत्व में तीन महत्वपूर्ण आंदोलन असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन चला एवं करो या मरो का नारा दिया । अंग्रेजों ने अंत में महात्मा गांधी से हार मानी और भारत छोड़ने का फैसला किया, महात्मा गांधी ने नमक कानून तोडकर ब्रिटिश सरकार की नींव हिला दी।

साथ ही मोहासा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी पूर्ण रहा वे महान स्वतंत्रता सेनानी थे।

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि – महात्मा गांधी 1933 में देवरी विधानसभा के अनंतपुरा आये थे उन्होंने छुआ छूत का विरोध किया, स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग खादी, ग्राम स्वराज, स्वालंबन और सामाजिक समानता पर विशेष जोर दिया , और सभा को सत्य शांति भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी ,

साथ ही हर्ष यादव ने कहा कि शास्त्री जी ने अनुशासन , ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा दी और जय जवान जय किसान का नारा दिया।

जिला कांग्रेस सेवादल सागर ग्रामीण के अध्यक्ष एड.बी डी पटेल ने कहां की हम खुश नसीब हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे सागर जिले के अनंतपुरा के साथ-साथ कई जगह पधारे थे आज हमें सत्य अहिंसा प्रेम करुणा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी जी के संदेशों को आत्मसात करना है साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी प्रधानमंत्री थे उस जमाने में जब हमारा देश मे शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं खाद्यान जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा था उसके सुधार हेतु महत्वपूर्ण कार्य किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जानकी वीरेंद्र लोधी बिहारी कुशवाहा,रविंद्र लोधी, भरत रजक,राजू दीक्षित, एड,पुरुषोत्तम कुशवाहा दिनेश पटेल, हरिदयाल पटेल, कैलाश कुर्मी, शंकर कुर्मी, हरिओम पटेल, कमलेश बंसल, वीरेंद्र कुर्मी, नीरज कुर्मी, मुरली पटेल, मुकेश पटेल, धर्मेंद्र पटेल, जगदीश पटेल,मुकेश प्रजापति, वीरेंद्र विश्वकर्मा,कन्हैया अहिरवार, रूपेश साहू, गोविंद कुर्मी ,जितेंद्र कुर्मी, वीरेंद्र पटेल, भरत पटेल गौरझामर अंकुर नायक , कलू सरवैया, सचिन दीवान, लखन पटेल, मुकीम खान , यूनीश खान, बंटू सेठ, महेंद्र कुर्मी, ओमकार सिमरिया , सचिन नामदेव, माधव रावत, भगवत कुर्मी , लखन पटेल, रामावतार कुर्मी, महेश पटेल , भरत सिमरिया, करण सरपंच, रहीश खान, पप्पू कुर्मी, बूचे अहिरवार, पप्पू बंदरिया, मनीष  कुर्मी, नंदा अहिरवार, रामकृष्णा घोषी, राजेश घोषी , जगदीश कुर्मी , प्रीतम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं ग्रामवासी मौजूद थे

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading