पीतल फैक्ट्री में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का भव्य आयोजन : द्वितीय दिवस
>> सागर>> पीतल फैक्ट्री में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का भव्य आयोजन : द्वितीय दिवस
पीतल फैक्ट्री में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का भव्य आयोजन : द्वितीय दिवस
सागर उदय संवाददाता, सागर
भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होने से माता-पिता का आशीर्वाद और परमपिता की कृपा बरसती है। पीतल फैक्ट्री परिसर में चल रहे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा का अपार सागर उमड़ा। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर नाम जाप किया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण के उपरांत विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके पश्चात गृहस्थ संत श्री डॉ. अनिल प्रभाकर त्रिपाठी, बड़े भैया कूड़ा वालों के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अविरल गंगा का प्रवाह प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर गृहस्थ संत डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि राम और कृष्ण को जानने के लिए उनके चरित्र को जानना बेहद जरूरी है। ईश्वर सदैव भक्त का कल्याण करते हैं, परंतु इसके लिए आचरण का सात्विक और धार्मिक होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण का सच्चा फल प्राप्त करने के लिए भक्तों के मन में दया, सेवा और समर्पण का भाव होना चाहिए।
दूसरे दिन की कथा में श्रीमद् भागवत और पार्थिव शिव के दर्शन के लिए कार्यक्रम विधायक शैलेन्द्र जैन आयोजक मोहन कुशवाह, पंडित केशव महाराज, डॉ. सुनील त्रिपाठी, सागर , सुरेन्द्र सुहाने, सुखदेव मिश्रा, नेवी जैन अभिराज सिंह ठाकुर, बमौरा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लाखन सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, लक्ष्मण ठाकुर, देवेन्द्र गौर, सिंटू कटारे, अखिलेश गौर, आनंद ददरया, माधव कटारे, प्रदीप दुबे, रितेश तिवारी, गुड्डे अग्रवाल, बादल दुबे, आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी, अभिषेक गौर, मधु पालीवाल, अनिरुद्ध गौर, राहुल कुशवाहा, रोहित ठाकुर, जयहिंद सिंह चौहान, अवध तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 9:01 pm
157 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
सागर उदय संवाददाता, सागर आयुर्वेद दिवस के अवसर पर डॉ हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के…
- September 19, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 6:52 pm
