पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, निर्धारित डेसीबल में ही बजाएं भक्ति गीत : कलेक्टर

नवदुर्गा, दशहरा का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की गई अपील, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

सागर उदय संवाददाता, सागर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आगामी नवरात्र, दशहरा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। शहर में कहीं भी डार्क जोन नहीं रहना चाहिए तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि देवी पंडाल सड़कों पर इस तरह नहीं बनाए जाएं, जिससे यातायात एवं आवागमन प्रभावित हो। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना को प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक पूजा पंडाल एवं आयोजन स्थल पर फ्लेक्स लगाकर आयोजक का नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाए तथा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। गरबा, आर्केस्ट्रा एवं अन्य आयोजनों के लिए नियमानुसार अनुमति प्राप्त करें तथा निर्धारित डेसीबल सीमा में ही भक्ति गीत बजाएं।

कलेक्टर ने प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थलों एवं अस्थायी कुंडों पर पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात किए जाएं तथा छोटे बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्युत विभाग चल समारोह से पहले सड़कों पर झूल रहे बिजली के तारों को व्यवस्थित करे। नगर पालिका द्वारा प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, थाना एवं अनुभाग स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आयोजकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के लिए अस्थायी कुंडों पर प्रशिक्षित तैराकों एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने पर जोर दिया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने चल समारोह में आयोजनकतार्ओं के पहचान पत्र तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्टेज्ट, जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहती है समिति, आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का…
शासकीय कन्या हाई स्कूल मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान पर भव्य प्रतियोगिताएं
सागर उदय संवाददाता, सागर शासकीय कन्या हाई स्कूल मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading