हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
Sagar Uday >> सागर>> हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहती है समिति, आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कर रही कार्य : रिशांक तिवारी
सागर उदय संवाददाता, सागर
श्री श्री 108 हनुमान जी अखाड़ा, पलीता वाले गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित भगवान श्री गणेश जी की भव्य महाआरती हनुमान अखाड़ा, शनिचरी वार्ड में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्री गणेश की आराधना की।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती में सहभागिता की तथा सभी श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। श्री श्री 108 हनुमान जी अखाड़ा, पलीता वाले गणेश उत्सव समिति धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर सहभागिता करती है। चाहे हनुमान जयंती हो, राम नवमी हो या अन्य धार्मिक आयोजन, समिति पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी भाईचारा और एकता भी मजबूत होती है। समिति द्वारा लगातार धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
महाआरती में नीरज यादव, अर्पित पामड़े, शुभम नामदेव, नमन चौबे, सूर्या यादव, शिवा केसरवानी, मोहित सेन, सनी नामदेव, रोहित सेन एवं निखिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 13, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 8:36 pm
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांत संगठक सुश्री रचना जानी का सागर प्रवास
प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के कुलपति से हुई सार्थक चर्चा सागर उदय संवाददाता, सागर विवेकानंद केंद्र,…
- October 7, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 8:42 pm
