मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गायक सुनील लोधी को दीपावली पर भेंट की पल्सर बाइक
Sagar Uday >> सागर>> मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गायक सुनील लोधी को दीपावली पर भेंट की पल्सर बाइक
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गायक सुनील लोधी को दीपावली पर भेंट की पल्सर बाइक
फिल्म हनुमान के प्रसिद्ध गीत से पहचान बनाने वाले सुनील लोधी को प्रोत्साहन स्वरूप दिया उपहार, आंखों के उपचार के लिए भी मंत्री राजपूत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे प्रयास
सागर उदय संवाददाता, सागर
अपनी प्रतिभा और सुरीली आवाज से सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले गायक सुनील लोधी को दीपावली के पावन अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने पल्सर बाइक उपहार स्वरूप भेंट की। फिल्म हनुमान के प्रसिद्ध गीत को अपनी आवाज देकर जन-जन तक पहुंचने वाले सुनील लोधी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंत्री राजपूत ने यह उपहार दिया।
दरअसल, कुछ समय पहले सुनील लोधी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात के दौरान सुनील लोधी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि मेरा सपना है कि मेरे पास खुद की पल्सर बाइक हो, इस सपने को पूरा करने के लिए मंत्री राजपूत ने सुनील से वादा किया था कि उसे पल्सर बाइक देंगें।अपने वादे के अनुसार दीपावली के अवसर पर मंत्री राजपूत ने सुनील लोधी को अपने निवास मातेश्वरी आमंत्रित कर सुनील लोधी को पल्सर बाइक भेंट की।
सुनील की आंखों के उपचार के लिए भी किए जा रहे प्रयास
गौरतलब है कि सुनील लोधी जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं, लेकिन अपनी गायकी के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लगातार उनके प्रोत्साहन और सहयोग के लिए प्रयासरत हैं। साथ ही उनकी आंखों के उपचार के लिए भी मंत्री राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से प्रयास किए हैं। चिकित्सकों द्वारा सुनील की आंखों की जांच की गई है और उपचार को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई गई है। उम्मीद है कि उचित उपचार से उनकी दृष्टि में सुधार हो सकेगा।
आकाश सिंह राजपूत ने भी लगातार दिया प्रतिभा को मंच
इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आकाश सिंह राजपूत लंबे समय से सुनील लोधी की गायकी को प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। फिल्म हनुमान के गीत से प्रसिद्धि मिलने के बाद भी उन्होंने युवा शक्ति संगठन के माध्यम से सुनील को विभिन्न कार्यक्रमों और मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान किए हैं। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने सुनील लोधी को पल्सर बाइक मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुनील की प्रतिभा सराहनीय है। उनकी आंखों के उपचार को लेकर भी चिकित्सकों से जांच कराई गई है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।
Related
Related Post
- November 15, 2026 • 👁 39
- by Sagar Uday
- 0
- 8:34 pm
भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, नई कार्यकारिणी को दी शुभकामनाएं
सागर उदय संवाददाता, सागर भारतीय मजदूर संघ जिला सागर इकाई का अधिवेशन 15 नवंबर को…
- October 27, 2026 • 👁 24
- by Sagar Uday
- 0
- 9:00 pm
