👁 कुल विजिटर: 29,438
f 𝕏 ➤

भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, नई कार्यकारिणी को दी शुभकामनाएं

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय मजदूर संघ जिला सागर इकाई का अधिवेशन 15 नवंबर को महलवार देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और श्रमिकों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नीतीश चुटेले उर्फ सोनू को भारतीय मजदूर संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ की इकाई का गठन करते हुए  विशाल रजक को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने वाला महत्वपूर्ण संगठन है। श्रमिक किसी भी व्यवस्था की मजबूत आधारशिला होते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान और उन्हें उचित सम्मान दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन और आउटसोर्स कर्मचारियों की इकाई बनने से श्रमिकों को अपनी बात रखने के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा।

रिशांक तिवारी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतीश चुटेले एवं जिला उपाध्यक्ष विशाल रजक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा श्रमिकों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं श्रमिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिवेशन का समापन संगठन की एकजुटता और श्रमिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Related Post

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से की आत्मीय भेंट
सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने निवास पर…
अवैध शराब की बिक्री रोकने व आबकारी विभाग पर कार्रवाई को लेकर शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
सागर उदय संवाददाता, सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने आज जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन…
शासकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज की लापरवाही और शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल, पांच सदस्यीय कमेटी की जांच भी कठघरे में
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल और सप्लीमेंट्री आने के बाद उठे सवाल, जांच में…