👁 कुल विजिटर: 29,441
f 𝕏 ➤

अवैध शराब की बिक्री रोकने व आबकारी विभाग पर कार्रवाई को लेकर शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सागर उदय संवाददाता, सागर

जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने आज जिला पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सागर में बिक रही अवैध शराब एवं आबकारी विभाग की निष्क्रियता को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व गुरुवार को मशाल जुलूस भी निकाला गया था।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं कांग्रेस नेताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि अवैध एवं जहरीली शराब बिकने के कारण बंडा में लगभग 50 लोगों की मौत हुई, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए और उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। उस घटना को बीते अभी दो माह भी नहीं हुए कि सागर में फिर अवैध शराब की बिक्री शुरू हो गई है, जिसके चलते लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। भाजपा के जन प्रतिनिधि कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता जनता त्राहि त्राहि कर रही है।

कांग्रेस ने मांग की कि  अवैध शराब पीने से मृत व्यक्तियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई छेड़छाड़ न हो। • मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। • सागर में जुआ-सट्टा व अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए और बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। • शहर के कई होटलों में फिर से शुरू हुए जुआ फड़ तत्काल बंद किए जाएं।

महेश जाटव ने कहा कि लाइसेंसी ठेकेदारों को समय पर माल नहीं मिलता, जिसके चलते अवैध शराब की बिक्री बढ़ जाती है। देवरी में अवैध शराब के कारण कई लोगों की मृत्यु हुई है, नरयावली में भी ऐसी खबरें आ रही हैं, जिसे प्रशासन गंभीरता से ले। एवं बंडा के अवैध शराब और हुई मौतो के लिए बनी जांच कमेटी की रिपोर्ट का खुलासा करे

पूर्व विधायक सुनील जैन ने आबकारी विभाग की जिलाधिकारी वंदना पांडे को हटाने की मांग की। उनके कार्यकाल में अवैध शराब का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  अमित रामजी दुबे ने कहा कि हर थाने में 15 दिन में शांति समिति की बैठक अनिवार्य की जाए, अवैध शराब की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए और जिन थानों में अवैध शराब बिक रही है, वहां पुलिस के बड़े अधिकारी नियमित निरीक्षण करें।

रामकुमार पचौरी ने कहा कि प्रशासन को कांग्रेस शुरू से चेता रही है, लेकिन प्रशासन के गंभीर न होने के कारण इन घटनाओं में इजाफा हुआ है। अगर शीघ्र ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

शहर कांग्रेस ने एक अन्य ज्ञापन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. दिनेश पटेरिया के प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। डॉ. पटेरिया 35 वर्षों से लक्ष्मीपुरा वार्ड में 72 नंबर मकान में किराए से अस्पताल चला रहे थे। आरोप है कि मकान मालिक देवी दयाल गुप्ता व संजय गुप्ता ने 5 नवंबर को उनकी अनुपस्थिति में अस्पताल का सामान बाहर फेंक दिया और शटर में ताला डाल दिया। इसमें चिकित्सा उपकरण व जरूरी दस्तावेज थे, जो उन्हें उपलब्ध नहीं हुए।

डॉ. पटेरिया ने 181 पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। स्थानीय थाने का भी सहयोग नहीं मिला। कांग्रेस ने मकान मालिक पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना न्यायसंगत नहीं है।

ज्ञापन का वाचन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर अन्नी दुबे ने किया। आभार उपाध्यक्ष डॉ. आनंद हैला ने माना।

इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रदीप पप्पू गुप्ता, सुरेंद्र सुहाने, शरद पुरोहित, कमलेश तिवारी, डॉ. किरण लता सोनी, रेखा सोनी, रोशनी, वसीम खान, दीनदयाल तिवारी, राहुल चौबे, सागर साहू, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, निलेश अहिरवार, डॉ. दिनेश पटेरिया, राजू राठौड़, ज्योति मलैया, विनोद रैकवार, महेश अहिरवार, धन सिंह अहिरवार, कुंजीलाल लडिया, मयंक ठक्कर, शिवराज, सुनील ठाकुर, बाबू मछंदर, कल्लू पटेल, राहुल खटीक, राजेश श्रीवास, राजीव अहिरवार, प्रीतम यादव, वीरेंद्र महावते, हरिश्चंद्र सोनवार, नौशाद अब्बासी, मानसिंह चौधरी, अर्चना कनौजिया, नरेश चौधरी, अनिल दक्ष, सुनील पाहवा, डॉ. गीता कुशवाहा, प्रदोष कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, अमित मांझी, वीरू चौधरी, संजीव अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Related Post

संस्कारों से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बेटियां : अनुश्री जैन, केसली में आदिवासी मातृशक्ति एवं छात्राओं से संवाद
सागर/केसली। विश्व मंगल्य सभा के तत्वावधान में सागर जिले के ग्राम केसली में आदिवासी मातृशक्ति…
Post Image
विद्युत कंपनियों के पेंशनर्स और कार्मिकों को दीपावली का तोहफा: ऊर्जा मंत्री तोमर
सागर उदय संवाददाता, सागर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मध्यप्रदेश के पूर्व नेताप्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं रहली विधानसभा से वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने आत्मीय मुलाकात की
सागर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…