जय स्तंभ पर देर रात प्रधानमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए शहर कांग्रेस ने किया पुतला दहन

सागर उदय संवाददाता, सागर

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जय स्तंभ कटरा बाजार में जमकर नारेबाजी करते हुए संसद से निकले मार्च को पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में राहुल गांधी करीब 8-9 घंटे तक आकाशवाणी भवन परिसर में ही जमीन पर बैठकर धरने पर डटे रहे। पुलिस उन्हें बस में भरकर किंग्सवे कैंप ले जाने लगी, लेकिन राहुल जी बस से उतरकर फिर से उसी परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल सहित कई सांसदों को भी हिरासत में लिया गया। जिसके विरोध में प्रधानमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया

दिल्ली की इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में सागर जिला शहर कांग्रेस में भारी आक्रोश है। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में देर रात जय स्तंभ चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध जताया।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि “आज आकाशवाणी भवन पर जो हुआ वो अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है। यह हिरासत नहीं, लोकतंत्र की आवाज को कैद करने की साजिश है। जब देश का नेता प्रतिपक्ष चुनाव चोरी और रकफ के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे हाथ पकड़कर घसीट कर बस में डाला जाता है। मोदी सरकार चुनाव आयोग को अपनी कठपुतली बना चुकी है और अब विपक्ष को सड़क पर भी नहीं चलने दे रही। आप राहुल गांधी को हिरासत में ले सकते हैं, उनकी आवाज को नहीं। महेश जाटव ने कहा कि आकाशवाणी भवन खाली करवा सकते हैं, लेकिन पूरे देश में गूंज रही ‘लोकतंत्र बचाओ’ की आवाज को नहीं रोक सकते। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। सागर का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है। यह लड़ाई अब संसद से सड़क तक लड़ी जाएगी ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, संगठन मंत्री रामकुमार पचौरी, रमाकांत यादव, पूर्व नेता प्रति पक्ष चक्रेश सिंघई, प्रवक्ता कमलेश तिवारी, उपाध्यक्ष राहुल चौबे , युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, उपाध्यक्ष शरद पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा,हेमराज रजक, पीयूष अवस्थी, हीरालाल चौधरी,एडवोकेट शिवराज लड़ियां, विनीत जैन ताले,  वसीम खान, पूर्व पार्षद राकेश राय, उपाध्यक्ष समीर खान , उपाध्यक्ष आनंद हैला महामंत्री,जितेंद्र चौधरी , युवा कांग्रेस नेता चक्रेश रोहित,  जितेंद्र रोहण, शेरू शेर खान कबाड़ वाले, सिकन्दर राइन, शुभम सोनी, संजय व्यास, राहुल उपाध्याय, फिरदौस कुरैशी, श्रीकांत पटेल, अनुराग मिश्रा,मयंक ठक्कर , पार्षद ताहिर खान, आफताब, सोशल मीडिया प्रभारी नीलेश अहिरवार, आदिल राइन कटरा बाजार राजेश उपाध्याय, असफाक राइन, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Related Post

27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
श्रीमद्भागवत मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है : कथा व्यास…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading