👁 कुल विजिटर: 29,395
f 𝕏 ➤

कसक फाउंडेशन की 48वीं काव्याँजलि में गूँजी साहित्य की स्वर-लहरियाँ

सागर उदय संवाददाता, सागर

शरद पूर्णिमा,महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं आचार्य विद्यासागर की जयंती की पूर्व संध्या पर कसक फाउंडेशन द्वारा 48वीं काव्याँजलि का आयोजन किया गया। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना को समर्पित इस आयोजन में शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों एवं युवा कवियों ने अपनी रचनाओं से काव्य-संध्या को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृन्दावन राय सरल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामशरण शर्मा एवं एम. शरीफ उपस्थित रहे। आयोजन में अमित अठिया, सुरजीत सिंह अजनबी, आनंद मिश्र अकेला, डॉ. प्रदीप पाण्डेय डॉ.नलिन जैन,ममता भूरिया,महबूब ताज, दीक्षा साबले, हिमांशु सैनी,अनिकेत दुबे, कमल कुमार सोनी,शहजाद सागरी, अनिल गुप्ता,शुभम पटेल, ऐश्वर्य सोनी,ऋषिका तिवारी,रोहित विश्वकर्मा, प्रियंका सेन एवं दर्पण सागर सहित अन्य साहित्यप्रेमियों और युवा कवियों की सहभागिता रही। काव्याँजलि के प्रथम चरण का संचालन दीक्षा साबले तथा द्वितीय चरण का संचालन हिमांशु सैनी ने किया।विभिन्न कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को साहित्य,संवेदना और विचारों की विविध अनुभूतियों से परिचित कराया।

कार्यक्रम के अंत में कसक फाउंडेशन के संस्थापक सुरजीत सिंह ने सभी अतिथियों,कवियों एवं उपस्थित साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कसक फाउंडेशन निरंतर साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को साहित्य से जोड़ने और सागर की सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध करने की दिशा में प्रयासरत है।48वीं काव्याँजलि इसी साहित्यिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रही।

Leave a Reply

Related Post

शासकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज की लापरवाही और शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल, पांच सदस्यीय कमेटी की जांच भी कठघरे में
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल और सप्लीमेंट्री आने के बाद उठे सवाल, जांच में…