सांसद संवाद केंद्र में जनसुनवाई के दौरान सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
Sagar Uday >> सागर>> सांसद संवाद केंद्र में जनसुनवाई के दौरान सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
सांसद संवाद केंद्र में जनसुनवाई के दौरान सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
सागर उदय, सागर
सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं जिसमें किसी ने कपिलधारा कुआं की स्वीकृत राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की, तो किसी ने सड़क निर्माण, हैंडपंप खनन, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।
सांसद डॉ. वानखेड़े ने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया और आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय-सीमा के भीतर पहुंचे। कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष प्रयास किये जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को जागरूक किया जाए, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 26, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 8:34 pm
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सागर में भव्य स्वागत, न्याय योद्धा के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी
सागर उदय संवाददाता, सागर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष जीतू पटवारी का पन्ना…
- November 16, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 8:57 pm
