खुली विलीज जीप में विराजमान होकर नगर में निकले महाराजा अग्रसेन

सैकड़ो वाहनों और गगनभेदी जयकारों के साथ अग्रवाल समाज सागर ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

सागर उदय संवाददाता,सागर

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की पावन अवसर पर अग्रवाल समाज सागर द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया वाहन रैली में सैकड़ो चार पहिया व दो पहिया वाहनों में सवार बच्चों युवाओं महिलाओं एवं बुजुर्गों बड़ी संख्या में समाजजनों ने अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास से भाग लिया। वाहन रैली में सुसज्जित बग्घी में महाराजा अग्रसेन जी की संजीव झांकी व एक रुपया एक ईंट का संदेश देती झांकी ने सभी को आकर्षित किया।

अग्रवाल विकास सभा के मोहन अग्रवाल ने बताया कि वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुटता, आपसी सद्भाव और महाराजा अग्रसेन जी के समानता व परोपकार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।

वाहन रैली के प्रारंभ में समाज के वरिष्ठ जी एल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल,देवेश गर्ग, शशिकांता अग्रवाल, चंदा पोद्दार ने महाराजा अग्रसेन जी की झांकी व फोटो का आरती पूजन कर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में जहां आगे आगे समाज के आराध्य देव महाराजा अग्रसेन जी की विशाल फोटो खुली विलीज जीप में विराजमान थी तो वहीं महाराजा अग्रसेन जी के एक रुपया एक ईंट व सजी हुई बग्घी में महाराजा अग्रसेन जी की संजीव झांकी आस्था व श्रद्धा का केंद्र रही। रैली में शामिल सैकड़ो चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर अग्रवाल समाज के 18 गोत्रीय नामों के प्रदर्शन के साथ समाज की केसरिया ध्वजा लहरा रही थी।

रैली में सभी समाज जन पारंपरिक वेशभूषा के साथ साफा पहने हुए थे।

वाहन रैली के प्रभारी आशीष अग्रवाल, आयोजन समिति के मनीष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गीतेश अग्रवाल, गोल्डी अग्रवाल सराफा,अभिषेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल शिव कुमार भीमसरिया,सीमा अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल प्रीति अग्रवाल ने  सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की ऐतिहासिक वाहन रैली हमारे समाज की अटूट एकता और शक्ति का प्रतीक है।

वाहन रैली के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित म प्र अग्रवाल महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मित्तल ने आयोजन को अभूतपूर्व बताया उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन न्याय समाजवाद और परोपकार का सर्वोत्तम उदाहरण है मुझे खुशी है कि सागर अग्रवाल समाज उनके आदर्शों को बखूबी निभा रहा है।

जगह जगह हुआ स्वागत – वाहन रैली का वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष गिरजेश सोनी, केसरवानी महिला महासभा की प्रदेशाध्यक्ष विनीता केसरवानी व महिला मंडल, गहोई समाज के गजेन्द्र गुप्ता, समाजसेवी विजय नीखरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल अशोक अग्रवाल, मध्यप्रदेश रेड क्रास सोसायटी के प्रबंध कार्यकारणी सदस्य राकेश अग्रवाल रज्जन भैया, सिरोजिया अग्रवाल समाज के वरिष्ठ द्वारका अग्रवाल के परिवार द्वारा पुष्प वर्षा स्वल्पाहार व शीतल पेय से स्वागत किया गया।

स्वच्छता का संदेश- रैली में शामिल तरुण नवयुवक गौरव अग्रवाल हर्ष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल,कौशतुभ्य अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल,अक्षय अग्रवाल आयुष अग्रवाल, रचित अग्रवाल,अमन अग्रवाल शुभम् अग्रवाल ने रैली के प्रारंभ से समापन तक की व्यवस्थाओं को संभालते हुए नगर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। रैली में सैकड़ो की संख्या में समाज के युवा, महिलाएं, बच्चे व वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading