भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों की जीवनरेखा
>> सागर>> भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों की जीवनरेखा
भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों की जीवनरेखा
बीते 15 दिनों में 95 मरीजों को मिला नि:शुल्क रक्त, सेवा प्रारंभ होने से अब तक 1,950 जरूरतमंदों तक पहुँची जीवनदायी मदद
सागर उदय, सागर
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संचालित भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा संकट की घड़ी में जरूरतमंद मरीजों के लिए निरंतर संजीवनी का कार्य कर रही है। सेवा के माध्यम से 9 से 22 जुलाई 2026 के मध्य मात्र 15 दिनों में 95 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया। इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 7 मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके उपचार को गति देने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
2 जून 2025 को प्रारंभ हुई इस जनकल्याणकारी पहल ने अब तक 1,950 जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। यह सेवा केवल रक्त उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को कठिन समय में मानसिक संबल, त्वरित सहायता और आर्थिक राहत भी प्रदान कर रही है। यही कारण है कि अल्प समय में यह हेल्पलाइन सागर जिले ही नहीं, बल्कि पूरे संभाग में भरोसे और मानवीय सेवा का सशक्त प्रतीक बन गई है।
बीते 15 दिनों में जिन 95 मरीजों को इस हेल्पलाइन के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया गया, उनमें बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली, राहतगढ़, मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर तथा दलपतपुर सहित अनेक नगरों एवं ग्रामीण अंचलों से सागर में उपचार के लिए आए मरीज शामिल रहे। हेल्पलाइन से जुड़े स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं के त्वरित समन्वय से सभी जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुँचाया गया, जिससे कई मरीजों का उपचार बिना किसी विलंब के प्रारंभ हो सका।
पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह स्वयं इस सेवा प्रकल्प की नियमित मॉनिटरिंग करते हैं तथा प्रत्येक सहायता अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं। उनका स्पष्ट संकल्प है कि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य के साथ यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सक्रिय रहकर मानव सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
जरूरतमंद मरीज अथवा उनके परिजन भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 9228035418 पर चैबीसों घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त लैंडलाइन नंबर (07582) 262688 पर भी सहायता उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मोबाइल नंबर 9425171211 पर कॉल, व्हाट्सएप अथवा एसएमएस के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
समाज की सहभागिता, रक्तदाताओं के समर्पण और सेवा के प्रति प्रतिबद्ध स्वयंसेवकों के सहयोग से संचालित भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा आज हजारों परिवारों के लिए विश्वास, संवेदना और जीवन बचाने वाली पहल का पर्याय बन चुकी है। यह अभियान न केवल जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुँचाने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की भावना को भी निरंतर सशक्त कर रहा है।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 8:21 pm
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सागर जिले में बूथ स्तर तक हुए कार्यक्रम
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा—अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को जनसेवा का आधार…
- September 11, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 8:46 pm
