गणपति बप्पा की महाआरती में सम्मिलित हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

सागर उदय संवाददाता, सागर

सदर स्थित आरएसएस कॉलोनी में विराजमान भगवान श्री गणेश की महाआरती में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर महाआरती में सहभागिता की और सभी के सुख-शांति एवं समृद्धि की२ कामना की।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने गणेश समिति द्वारा किए जा रहे आयोजन की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव हमारी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन लोगों को एक साथ जोड़ने और समाज में आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं और हम सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएं, यही मेरी कामना है। आरएसएस कॉलोनी में समिति द्वारा जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, वह सराहनीय है। इसके लिए आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में हमेशा सुख-समृद्धि का वातावरण रहे।

महाआरती के पश्चात स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी से क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्या से अवगत कराया। नागरिकों ने सड़क निर्माण एवं सुधार की आवश्यकता बताते हुए समस्या के निराकरण की मांग रखी। इस पर रिशांक तिवारी ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी से चर्चा कर सड़क की समस्या के समाधान एवं सड़क कार्य को स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर हरीस कोरी, जितेन चौधरी, प्रदीप रैकवार, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, गिरी श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, लीलाधर जाटव,  पुरुषोत्तम जाटव, नवीन चौकसे, मानू लड़िया, केसरी पटेल, राघवेंद्र चौधरी, अभिषेक तिवारी, बंटी चौधरी, मधु कोरी, टिंकू साहू,  प्रज्वल भारद्वाज, नमन चौबे, विशाल तोमर एवं  अभिनव चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading