बंडा विकासखंड में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन
>> सागर>> बंडा विकासखंड में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शनबंडा विकासखंड में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन
बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर किया
सागर उदय संवाददाता, सागर
बंडा विकासखंड में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने बड़ा एक्शन लिया है। बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से नए स्टाफ को थाना और चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को हटा दिया गया था। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को सौंपी गई थी।
जारी आदेश के अनुसार बंडा थाना में पदस्थ एसआई मुन्ना लाल धुर्वे, आदिल खान समेत 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से एसआई रामू प्रजापति, शिवम दुबे समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को बंडा थाना भेजा गया है। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों के पदस्थापना स्तर पर हल्का बदलाव किया गया है। कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी का स्टाफ बड़े स्तर पर बदल गया है।
Related
Related Post
- September 20, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 8:23 pm
गणपति बप्पा की महाआरती में सम्मिलित हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
सागर उदय संवाददाता, सागर सदर स्थित आरएसएस कॉलोनी में विराजमान भगवान श्री गणेश की महाआरती…
- September 22, 2026 • 👁 0
- by Sagar Uday
- 0
- 6:27 pm
