👁 कुल विजिटर: 29,371
f 𝕏 ➤

दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, वार्डवासियों से किया संवाद

सागर। अंबेडकर वार्ड में दीपावली के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

समारोह के दौरान रिशांक तिवारी ने वार्डवासियों के साथ आत्मीय मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हुए संवाद किया। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन जैसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को एक-दूसरे से मिलने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिलता है। रिशांक तिवारी ने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और सकारात्मक संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े होने के साथ-साथ लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम भी करते हैं। कार्यक्रम का संचालन मोनू लारिया ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के सागर आगमन की तैयारी के लिए भव्य बैठक हुई
सागर उदय संवाददाता, सागर गुरुवार समय शाम 4:00 बजे बजे सागर बालाजी मंदिर स्थित प्रेतराज…