मृत्युभोज न कर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, क्षत्रिय महासभा ने की पहल की सराहना

सागर उदय, सागर

लक्ष्मण सिंह की धर्मपत्नी एवं क्षत्रिय महासभा सागर के संरक्षक यशवंत सिंह इमलिया (रहली) की माताजी तथा ब्लॉक अध्यक्ष रहली गोल्डी राजपूत उदयपुरा की नानी स्वर्गीय श्रीमती गुलाबरानी ठाकुर के निधन के पश्चात उनके परिवार द्वारा मृत्यु भोज न करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

परिवार की इस सराहनीय पहल की क्षत्रिय महासभा सागर ने हृदय से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय कदम बताया। महासभा की ओर से स्वर्गीय श्रीमती गुलाबरानी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा को उपस्थित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय श्रीमती गुलाबरानी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को याद किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए समाज में मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों के स्थान पर ऐसे रचनात्मक एवं अनुकरणीय आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह तथा वरिष्ठजन, सदस्य एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

नगर निगम कर्मचारियों की 13सूत्रीय मांगों के निराकरण तक निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन जारी
सागर। नगर पालिक निगम के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण…
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का जीवन ईमानदारी,परिश्रम और कर्मठता की मिसाल – पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह
खुरई विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक सफल रहा ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम सागर उदय…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading