राहुल गांधी पर हुई एफआईआर के विरोध में शहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया पुतला दहन

सागर उदय, सागर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और न्याय योद्धा राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दर्ज की गई राजनीतिक प्राथमिकी के विरोध में अप्सरा टॉकीज चौराहा, भगवानगंज, सागर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर दहन कर अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस बीच पुतला दहन रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का जमकर प्रयोग किया।

अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठी और दुर्भावनापूर्ण एफआईआर दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। कांग्रेसजनों ने धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुष्कर सिंह धामी का पुतला काफी दूर तक घसीटा और फिर पुतला -दहन कर एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से घबरा गई है। राहुल गांधी जी लगातार दलित, पिछड़े, आदिवासी और आम जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए भाजपा शासित उत्तराखंड की धामी सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने महबूब नेता राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है।

डॉक्टर किरण लता सोनी ने कहा कि जब तक राहुल गांधी जी पर दर्ज झूठी प्राथमिकी वापस नहीं ली जाती, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी। संचालन शरद पुरोहित ने किया।

इस अवसर पर प्रदीप पप्पू गुप्ता, राकेश राय, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,सागर साहू, रमाकांत यादव,कमलेश तिवारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे,आनंद हैला,जितेंद्र रोहण, पार्षद ताहिर खान, वसीम खान, हीरालाल चौधरी, ज्योति मलैया , मुबीन खान, गोपाल प्रजापति, लीलाधर सूर्यवंशी, सुनील ठाकुर, दीपक कुर्मी,अजय सिंह राजपूत, समीर खान, देवेंद्र वाल्मीकि, वीरेंद्र महावते,नौशाद अब्बासी,आदिल राईन, बिल्ली रजक, जितेंद्र चौधरी फिरदौस कुरैशी, अशोक नागवानी, हरिश्चंद्र सोनबर, साजिद राईन, जाहिद ठेकेदार सुरेश पंजवानी, रशीद राईन, मयंक ठक्कर ,गंगाराम अहिरवार, दीनदयाल तिवारी ,गोपी यादव ,रवि सोनी ,विजय छत्तानी, संजय सराफ, रवि सोनी, नीलेश अहिरवार, अरविंद ठाकुर, डाक्टर दिनेश पटैरिया,समीर खान अलीम तज्जु भाईजान ,पवन जाटव कुंजीलाल लड़ियां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Related Post

संस्कारों से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बेटियां : अनुश्री जैन, केसली में आदिवासी मातृशक्ति एवं छात्राओं से संवाद
सागर/केसली। विश्व मंगल्य सभा के तत्वावधान में सागर जिले के ग्राम केसली में आदिवासी मातृशक्ति…
शासकीय कला एवं वाणिज्य कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कला को बताया विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम; विजेताओं…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading