रंजना वर्मा द्वारा शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित
Sagar Uday >> सागर>> रंजना वर्मा द्वारा शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित
रंजना वर्मा द्वारा शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित
सागर उदय, सागर
श्रीमती रंजना वर्मा, TGT केंद्रीय विद्यालय क्र.4 (डी.एच.एस.जी.वि.वि), सागर को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दैनिक विजय उजाला द्वारा राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए किए जा रहे निरंतर एवं समर्पित प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है।
श्रीमती रंजना वर्मा ने शारीरिक शिक्षा को पारंपरिक अभ्यासों तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के लिए खेलों को अधिक रोचक, चुनौतीपूर्ण और लक्ष्य-आधारित बनाने का अभिनव प्रयास किया। उपलब्ध सीमित स्थान एवं संसाधनों का अधिकतम और सीमाओं को बाधा न मानकर उन्हें नवाचार और बेहतर योजना के अवसर में परिवर्तित किया गया। सहयोग भी अत्यंत सराहनीय रहा है। प्राचार्य राजेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा खेल एवं शारीरिक शिक्षा को विद्यालय की समग्र शैक्षिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग मानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रोत्साहन एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया। यह राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 केवल एक व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि विद्यालय के प्राचार्य के कुशल नेतृत्व, खेल शिक्षिका की कर्मठता, विद्यार्थियों की मेहनत तथा विद्यालय की सकारात्मक खेल संस्कृति का सामूहिक सम्मान है।
Related
Related Post
- October 22, 2026 • 👁 19
- by Sagar Uday
- 0
- 8:46 pm
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात
सुरखी विधानसभा के बिलहरा, राहतगढ़, सुरखी और सीहोरा में भी आधार केंद्र खुलवाने का किया…
- July 9, 2026 • 👁 27
- by Sagar Uday
- 0
- 5:17 pm
