भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी
>> सागर>> भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी
भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी
बीते 8 दिनों में 51 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त
सागर उदय संवाददाता, सागर
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संचालित ब्लड हेल्पलाइन सेवा लगातार जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। सेवा के माध्यम से 1 से 8 जुलाई के मध्य मात्र 8 दिनों में 51 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया। इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 7 मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि 2 जून 2025 को प्रारंभ हुई इस जनकल्याणकारी सेवा के माध्यम से अब तक 1,855 जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। रक्त की आवश्यकता के समय मरीजों एवं उनके परिजनों को होने वाली भागदौड़, चिंता और आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में यह सेवा निरंतर प्रभावी भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि अल्प समय में यह हेल्पलाइन सागर जिले सहित पूरे संभाग में जनविश्वास का पर्याय बन गई है।
बीते आठ दिनों में जिन 51 मरीजों को इस हेल्पलाइन के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया गया, उनमें बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली, राहतगढ़, मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर तथा दलपतपुर सहित अनेक नगरों एवं ग्रामीण अंचलों से सागर में उपचार हेतु आए मरीज शामिल रहे।
हेल्पलाइन से जुड़े स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं के त्वरित समन्वय से सभी जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया।
पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह स्वयं इस सेवा प्रकल्प की नियमित मॉनिटरिंग करते हैं तथा प्रत्येक सहायता अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उनका स्पष्ट संकल्प है कि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य के साथ यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सक्रिय रहकर मानव सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
जरूरतमंद मरीज अथवा उनके परिजन भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 9228035418 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त लैंडलाइन नंबर (07582) 262688 पर भी सहायता उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मोबाइल नंबर 9425171211 पर कॉल, व्हाट्सएप अथवा एसएमएस के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से संचालित भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा आज उन हजारों परिवारों के लिए आशा और विश्वास का केंद्र बन चुकी है, जिन्हें संकट की घड़ी में समय पर रक्त उपलब्ध होने से नई उम्मीद मिली है। सेवा का यह अभियान समाज में जनसहभागिता, संवेदनशीलता और रक्तदान के प्रति जागरूकता का भी प्रभावी संदेश दे रहा है।
Related
Related Post
- July 1, 2026
- by Sagar Uday
- 0
- 6:14 pm
परिवहन विभाग द्वारा गैस किट से संचालित मारूति वैन पर थाना केन्ट में दर्ज करवाई एफआईआर
सागर/ स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा…
- July 4, 2026
- by Sagar Uday
- 0
- 5:04 pm
