प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों से की नकारात्मकता से दूर रहने की अपील
>> सागर>> प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों से की नकारात्मकता से दूर रहने की अपील
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों से की नकारात्मकता से दूर रहने की अपील
आईपीएस (सेवानिवृत्त) आर.सी. पँवार ने दिए तनावमुक्त जीवन के गुरुमंत्र
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान
सागर उदय, सागर
विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आत्महत्या जैसी परिस्थितियों से बचाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र द्वारा विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के सक्रिय मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आर.सी. पँवार, ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. महेश शुक्ला एवं रजिस्ट्रार डॉ. राजेश विश्वकर्मा मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी और युवाओं से नकारात्मक विचारों तथा बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया।
‘अपराध अनुसंधान’ एवं ‘आत्महत्या क्यों’ जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक मुख्य वक्ता आर.सी. पँवार ने इंदौर व झाबुआ जिलों में अपने शोध अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि अधिकांशत: आकस्मिक आवेग के कारण ही आत्महत्या जैसी दुखद घटनाएं होती हैं। उन्होंने चिंता, तनाव और अवसाद जैसे मानसिक लक्षणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमद्भगवदगीता के निष्काम कर्म का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अत्यधिक अपेक्षाएं और अंधी लालसा ही मानसिक असंतोष का मूल कारण हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का ध्येय केवल जीविकोपार्जन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और असफलता का सामना करना सिखाना होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार लक्ष्य चुनकर असफलता को महज एक पड़ाव मानकर आगे बढ़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र की प्रभारी श्रीमती रेणु सोलंकी ने किया। इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 9:01 pm
157 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
सागर उदय संवाददाता, सागर आयुर्वेद दिवस के अवसर पर डॉ हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के…
- July 19, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 6:21 pm
