👁 कुल विजिटर: 30,207
f 𝕏 ➤

पूज्य गुरुदेव रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में आयोजित

एक रोटी गाय के लिए अभियान में सम्मिलित हुए महापौर एवं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

सागर उदय संवाददाता, सागर

घर की पहली रोटी गौमाता के नाम अर्पित करने की सनातन परंपरा को पुन: जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से परम पूज्य संत श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में शनिवार को सूबेदार वार्ड में एक रोटी गाय के लिए अभियान के अंतर्गत गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने पूज्य गुरुदेव के साथ सूबेदार वार्ड में घर-घर पहुंचकर गौमाता की सेवा के लिए रोटी मांगी। गौसेवा को समर्पित इस अभियान में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता करते हुए अपने घर की पहली रोटी गौमाता के नाम अर्पित की। इस दौरान पूज्य गुरुदेव ने उपस्थितजनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए गौसेवा को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने पूज्य गुरुदेव के गौसेवा संकल्प को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवारों में सदियों से पहली रोटी गौमाता के लिए निकालने की परंपरा रही है और पूज्य गुरुदेव इस अभियान के माध्यम से उसी संस्कार को पुन: समाज के बीच जागृत कर रहे हैं।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि गौसेवा हमारी धार्मिक आस्था का विषय होने के साथ दया, करुणा और जीवमात्र के प्रति संवेदनशीलता का संस्कार भी है। पूज्य गुरुदेव द्वारा स्वयं समाज के बीच पहुंचकर दिया जा रहा यह पुण्य संदेश आने वाली पीढ़ियों को भी हमारी संस्कृति और सेवा परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

वहीं एक रोटी गाय के लिए गौसेवा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव रावतपुरा सरकार ने इस अभियान के माध्यम से सेवा को अत्यंत सरल और सहज रूप में समाज के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव स्वयं समाज के बीच पहुंचकर गौसेवा और सनातन परंपराओं के प्रति जिस प्रकार जागृति उत्पन्न कर रहे हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा और एक छोटे से संकल्प के माध्यम से गौसेवा में सहभागी बन सकता है।

रिशांक तिवारी ने कहा कि जब किसी घर में बच्चे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को पहली रोटी गौमाता के लिए निकालते देखते हैं तो उनके भीतर भी जीवों के प्रति करुणा और सेवा का संस्कार विकसित होता है। इस दृष्टि से परम पूज्य गुरुदेव रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में चलाया जा रहा एक रोटी गाय के लिए अभियान हमारी आने वाली पीढ़ियों तक भारतीय संस्कारों और सेवा परंपरा को पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण सामाजिक प्रयास भी है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती रूबी पटेल ने कहा कि सूबेदार वार्ड में अभियान के दौरान जिस तरह लोगों ने अपने घरों से गौमाता के लिए रोटी समर्पित की, वह क्षेत्रवासियों की आस्था और सहभागिता को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से वार्ड के अलग-अलग परिवारों को एक साथ जोड़ने और गौसेवा के प्रति सामूहिक भावना विकसित करने का अवसर मिला है। श्रीमती पटेल ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण बना और लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने के साथ सेवा के प्रति लोगों की भागीदारी को भी मजबूत करते हैं।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति और क्षेत्रवासी पूज्य गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए पहुंचे। लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ गौसेवा में सहभागिता की और घर की पहली रोटी गौमाता के नाम अर्पित करने की परंपरा को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

परम पूज्य गुरुदेव रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में आयोजित ह्यएक रोटी गाय के लिए अभियान में सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी के साथ पार्षद श्रीमती रूबी पटेल, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पटेल, नमन चौबे, शुभम नामदेव, स्वराज उपाध्याय, अर्पित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भक्त मंडल, मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Related Post

संस्कारों की पाठशाला में प्रतिभाओं का उत्सव, विधायक लारिया की उपस्थिति में सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
सागर उदय, सागर  नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद करार्पुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में…