बिलहरा में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम का भव्य शुभारंभ
>> सागर>> बिलहरा में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम का भव्य शुभारंभ
बिलहरा में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम का भव्य शुभारंभ
साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स की नई ब्रांच का उद्घाटन, किसानों को मिली आधुनिक तकनीक की जानकारी
सागर उदय संवाददाता, सागर
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स, सागर द्वारा सोनालिका ट्रैक्टर की नई ब्रांच बिलहरा में खोली गई। शोरूम का भव्य शुभारंभ आर्मी आॅफिसर मेजर विजय कुमार गौतम ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर मेजर विजय कुमार गौतम ने सोनालिका कंपनी की विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के लिए मजबूत, भरोसेमंद और आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर आज समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स के संचालक की कार्यशैली एवं ग्राहकों के प्रति उनकी विश्वसनीयता को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए।
साक्षी ट्रैक्टर्स एंड मोटर्स के संचालक वीरेन्द्र पटेल ने उपस्थित किसानों एवं ग्राहकों को संबोधित करते हुए कंपनी की रीति-नीति एवं किसानों के हित में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोनालिका ने लगभग 30 वर्षों के सफर में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी लगातार आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है।
सोनालिका कंपनी के अधिकारी इमरान खान ने किसानों को संबोधित करते हुए सोनालिका ट्रैक्टरों में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने सीसी टॉर्क सेंसर टाइप हाइड्रोलिक लिफ्ट, 5ॠ हाइड्रोलिक तकनीक, बेहतर टॉर्क, ईंधन दक्षता एवं मजबूत इंजन जैसी खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से किसानों को जुताई, बुवाई, ढुलाई सहित विभिन्न कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन और सुविधा मिलती है। साथ ही कंपनी द्वारा सेल्स के साथ सर्विस, स्पेयर पार्ट्स एवं ग्राहक संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह के दौरान किसानों के लिए सेल्स एवं सर्विस कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें ट्रैक्टरों की सर्विस एवं तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी गई। समारोह में नए सोनालिका ट्रैक्टर की डिलीवरी भी की गई, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायरेक्टर पूनम पटेल, पंडित ओंकार चौबे, योगेन्द्र स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, धर्मेन्द्र कुशवाहा सुंदरलाल चढ़ार बजाज फाइनेंस, से एरिया आॅफिसर लक्ष्मण पटेल, रामराज राजपूत, सुरेश कुशवाहा, विजय पटेल, देवी सिंह राजपूत, लोकमन पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बिलहरा में सोनालिका की नई शाखा खुलने से क्षेत्र के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद के साथ ही स्थानीय स्तर पर सर्विस, स्पेयर पार्ट्स एवं तकनीकी सहायता की सुविधा मिल सकेगी।
Related
Related Post
- September 18, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:49 pm
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीप प्रज्वलन, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन
गढाकोटा।शासकीय पीजी कॉलेज गढ़ाकोटा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सैकड़ों दीपकों को प्रज्वलित…
- June 29, 2026 • 👁 22
- by Sumit Singh
- 0
- 6:40 pm
