👁 कुल विजिटर: 29,392
f 𝕏 ➤

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीप प्रज्वलन, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन

गढाकोटा।शासकीय पीजी कॉलेज गढ़ाकोटा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सैकड़ों दीपकों को प्रज्वलित कर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.घनश्याम भारती की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी सुश्री मधुलता कोरी ने किया। आभार आकाश  सेन ने व्यक्त किया। इस अभियान के अंतर्गत एक माह तक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जन सेवा, जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़ना इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य रहेगा।

सेवा संकल्प अभियान की नोडल अधिकारी सुश्री मधुलता कोरी ने बताया कि महाविद्यालय में इस अभियान के अंतर्गत चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक नाट्य प्रस्तुति, श्रमदान, स्वच्छता, सरकार आपके द्वार योजना जागरूकता, कहानी बदलाव की, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण, स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला स्वच्छता जागरूकता, नशा मुक्त भारत, साईवर सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, करियर काउंसलिंग, फिट इंडिया, योग एवं ध्यान, सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता के साथ विद्यार्थियों में नवाचार, सामाजिक समस्या समाधान आदि गतिविधियों को महाविद्यालय में किया जावेगा। सेवा संकल्प अभियान के दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Related Post

शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल रमना में छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें
गढाकोटा। शासकीय  एकीकृत माध्यमिक शाला रमना में कक्षा छठवीं के 18 छात्र-छात्राओं को  नि:शुल्क साइकिल…
स्वच्छता के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सागर ने हासिल किया देश में तीसरा स्थान, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी बधाई
मातेश्वरी निवास पहुंचे निगम आयुक्त ने मंत्री राजपूत को भेंट किया पुरस्कार सागर उदय संवाददाता,…