स्वच्छता के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सागर ने हासिल किया देश में तीसरा स्थान, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी बधाई
Sagar Uday >> सागर>> स्वच्छता के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सागर ने हासिल किया देश में तीसरा स्थान, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी बधाई
स्वच्छता के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सागर ने हासिल किया देश में तीसरा स्थान, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी बधाई
मातेश्वरी निवास पहुंचे निगम आयुक्त ने मंत्री राजपूत को भेंट किया पुरस्कार
सागर उदय संवाददाता, सागर
स्वच्छता के क्षेत्र में सागर शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर सागर का गौरव बढ़ाया है। नगर निगम सागर को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति महोदया द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सागर के लिए यह उपलब्धि न केवल गौरव का विषय है, बल्कि शहर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छताकर्मियों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों एवं जनभागीदारी का परिणाम भी है।
इसी उपलब्धि को लेकर गुरुवार को नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री मातेश्वरी निवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत को भेंट किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने नगर निगम आयुक्त सहित स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य प्रशंसा की।
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सागर का स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। यह उपलब्धि जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक परिश्रम, स्वच्छताकर्मियों की मेहनत तथा शहर की जागरूक जनता के सहयोग से संभव हो पाई है। जब प्रशासन और जनता मिलकर किसी लक्ष्य के लिए काम करते हैं तो निश्चित रूप से सकारात्मक और ऐतिहासिक परिणाम सामने आते हैं।
उन्होंने कहा कि तीसरा स्थान प्राप्त करना हमारी सफलता जरूर है, लेकिन हमें इसी पर संतुष्ट होकर नहीं रुकना है। हमारा अगला लक्ष्य सागर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का नंबर वन शहर बनाना होना चाहिए। इसके लिए हमें पहले से अधिक मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। मुझे विश्वास है कि नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करेंगे तथा शहरवासी भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे तो आने वाले समय में सागर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
स्वच्छता के साथ सौंदर्यीकरण पर भी हो विशेष ध्यान
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्वच्छता केवल सड़कों और गलियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर का समग्र विकास, सुंदरता, व्यवस्थित यातायात, स्वच्छ वातावरण, कचरे का उचित प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों का बेहतर रखरखाव भी इसमें शामिल है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि सागर स्वच्छता के साथ-साथ सौंदर्यीकरण के मामले में भी अपनी अलग पहचान बनाए। शहर के प्रमुख चैराहों, उद्यानों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सागर केवल एक शहर नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गौरव है। इसे स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले तो सागर को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता।
शहरवासियों और नगर निगम परिवार को दी बधाई
मंत्री श्री राजपूत ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, निगम के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों, स्वच्छताकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और सागर के जागरूक नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों ने सागर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति या विभाग की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे सागर शहर की उपलब्धि है।
मंत्री श्री राजपूत ने आशा व्यक्त की कि जिस एकजुटता, लगन और मेहनत से सागर ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है, उसी भावना के साथ आगे भी प्रयास जारी रहेंगे और आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर देश का प्रथम स्वच्छ शहर बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है स्वच्छ सागर, सुंदर सागर और विकसित सागर। तीसरे स्थान से शुरूआत हुई है, अब लक्ष्य नंबर वन बनने का है।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 5:47 pm
भक्तो को भा रहे माली के बगीचा के गणेश
बांदरी। नगर परिषद् बांदरी में जगह जगह पंडालों में भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाई…
- September 16, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 9:04 pm
