भक्तो को भा रहे माली के बगीचा के गणेश

बांदरी। नगर परिषद् बांदरी में जगह जगह पंडालों में भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाई गयी है। बाजार प्रांगण गोपेश्वीर महादेव मंदिर सहित माली के वगीचा में इस वार उमेश रैंकवार परीवार द्वारा भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाई गई है। यहां पर माँ पार्वती की गोद में विराजे गणेश, कैलाश पर झरना और बफार्नी बाबा का अद्भुत नजारा, देखने को मिलता है। वहीं भगवान भोलेनाथ अपनी पीठ पर भगवान कार्तिकेय को विराजमान कर चक्र पर घूमते हुए नजर आते हैं। पानी से भरे टैंक में बनाए गए फव्वारे श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण बने हुए हैं। कैलाश पर्वत पर बनाया गया झरना भी झांकी की सुंदरता को और बढ़ा रहा है। वही झांकी में भगवान शंकर को भक्ति में लीन दर्शाया गया है। जबकि उनके पीछे पृथ्वी को घूमते हुए दिखाया गया है। फूलों, आकर्षक लाइटिंग और विशेष सजावट के माध्यम से झांकी को भव्य रूप दिया गया है। इसके साथ ही बर्फ से बनाया गया शिवलिंग और बफार्नी बाबा का स्वरूप भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रैकवार परिवार द्रारा हर वर्ष आकर्षक झांकी सजाई जाति है शाम होते ही लोग अपने परिवार के साथ श्री गणेश के दर्शन करने पहुच रहे है।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
नई कार्यकारिणी का गठन
सागर। सागर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ, भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading