वार्ड 11 वृंदावन वार्ड में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

सागर उदय संवाददाता, सागर

नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 वृंदावन वार्ड में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निदेर्शानुसार विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका परिषद मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार एवं स्वास्थ्य विभाग के सभापति पार्षद श्री विवेक सक्सेना जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान वार्ड की सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई गई तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता बनाए रखने एवं नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार जी ने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग करने की अपील की।

नगर पालिका परिषद मकरोनिया द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं आप सभी इसमें अपना सहयोग करें। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि सोनू यादव पार्षद बलवंत सिंह ठाकुर श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर निशांत आठिया महेंद्र सिंह ठाकुर कमलेश कुशवाहा एल्डमैन नरेंद्र रोहित मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा लक्ष्मण यादव अरविन्द कुशवाहा उपयंत्री सनी परवेज अली सहित सफाई मित्र स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन में दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यकम का समापन
सागर/मालथौन। पं. बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय मालथौन में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय दीक्षांरभ कार्यक्रम…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading