👁 कुल विजिटर: 30,207
f 𝕏 ➤

उमंग अभियान के तहत किशोरियों से संवाद, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शासकीय सांदीपनि कन्या विद्यालय में किया की गतिविधि का शुभारंभ, कहा—किसी भी समस्या में बेटियां बेहिचक संपर्क करें

सागर उदय संवाददाता, सागर

किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित उमंग अभियान के तहत शासकीय सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं की गतिविधि का शुभारंभ/लोकार्पण किया तथा छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्य, रुचियों और सामने आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आवश्यकता है कि वे अपनी क्षमताओं को पहचानें, शिक्षा को अपनी ताकत बनाएं और जीवन में स्वयं के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक रूप से सक्षम होने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने निर्णय स्वयं लेने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने और सही-गलत को पहचानकर आगे बढ़ने की क्षमता भी आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करें।

विधायक जैन ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें पढ़ाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य अथवा किसी अन्य विषय से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे बेहिचक उनसे सीधे संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनका सर्वांगीण विकास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उमंग अभियान किशोरियों को जागरूक करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से छात्राओं को अपनी समस्याओं को खुलकर साझा करने और उनके समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने भी विधायक श्री जैन से संवाद किया और विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं विचार साझा किए। विधायक ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय दुबे, आर.पी. गौतम, शीतल जैन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Related Post

ग्राम मेहर में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष, जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के संकल्प के साथ मनी जयंती
सागर उदय संवाददाता, सागर जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान, संघर्ष और अदम्य साहस के प्रतीक…
ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग बना सागर संभाग का खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का नोडल सेंटर
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,भोपाल ने अभिषेक पाठक को नियुक्त किया नोडल अधिकारी, चार राज्य स्तरीय…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर
खुरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सागर उदय संवाददाता,…