👁 कुल विजिटर: 30,180
f 𝕏 ➤

ग्राम मेहर में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष, जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के संकल्प के साथ मनी जयंती

सागर उदय संवाददाता, सागर

जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान, संघर्ष और अदम्य साहस के प्रतीक भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुरा, मेहर में विधानसभा स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के बंधुओं, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों- कार्यकतार्ओं ने सहभागिता कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

समारोह का शुभारंभ विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया एवं अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप एवं धूप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनजातीय समाज की समृद्ध लोकपरंपराओं, संस्कृति और गौरवशाली विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली।

अपने उद्बोधन में विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के महानायक नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता चेतना के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्ष और उनके नेतृत्व में हुए उलगुलान का उल्लेख करते हुए कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने जिस अदम्य साहस, सामाजिक चेतना और संगठन शक्ति का परिचय दिया, वह आज भी प्रत्येक पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री लारिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को केवल जयंती समारोहों तक सीमित न रखकर अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। आज शिक्षा, ज्ञान, कौशल और प्रतिभा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जनजातीय समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो, युवा आत्मनिर्भर बनें, बेटियां आगे बढ़ें और समाज अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास की मुख्यधारा में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने सामाजिक एकता, नशामुक्ति, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

समारोह में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह, जिला मंत्री आफीसर यादव, श्याम सुंदर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सोहन लोधी, सौरभ केशरवानी, अरविंद घोषी, नारद यादव, जनपद अध्यक्ष मीना आदिवासी, सरपंच छोटेलाल रावत, वीर सींग, रतन सींग, भगत सींग, गोविंद सींग, रामकिशन दादा, मोहन दादा, श्रीराम सींग, भोपाल सिंह, कुंवर सिंह, करतार सिंह, रामजी राजपूत, राघवेन्द्र सिंह डाबरी, रमेश राय,भानू प्रताप, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, मुरारी यादव सहित भाजपा पदाधिकारी- कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

ब्रह्मचर्य केवल कुशील पाप का त्याग नहीं, पांचों इंद्रियों के विषयों से विरक्ति भी आवश्यक : सचिन शास्त्री
बीना। तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में चल रहे दश लक्षण पर्व के अंतिम दिवस…
स्वामित्व योजना की नि:शुल्क रजिस्ट्री गरीब, किसान, मजदूर के स्वाभिमान और आर्थिक आजादी का दस्तावेज : पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत मिला नि: शुल्क रजिस्ट्री का दस्तावेज…
अनंत चतुर्दशी पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने गणेश विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण
बड़ी नदी लेहदरा नाका एवं काकागंज में कृत्रिम विसर्जन कुंड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा,…