👁 कुल विजिटर: 29,394
f 𝕏 ➤

गौरव दिवस पर विधायक बृजबिहारी पटैरिया की अध्यक्षता में हुआ भव्य आयोजन

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय इतिहास के महान जननायक, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सागौनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  अध्यक्षता देवरी विधायक पं. बृजबिहारी पटैरिया ने की।

संचालन गुलाब घोषी एवं गजराज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन दर्शन, उनके बलिदान और जनजातीय गौरव को याद किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे समस्त अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और अतिथियों का ग्राम पंचायत सागौनी की ओर से हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में पं. बृजबिहारी पटैरिया विधायक देवरी देवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सागर, जय सिंह राजा जिलाध्यक्ष एसटी मोर्चा रवींद्र पटेरिया रतनदीप तिवारी सचिव मनीष दुबे आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुण्डा के देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत स्थानीय परंपरा और उत्साह के साथ किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जनजातीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Reply

Related Post

निगमायुक्त ने राजघाट चौराहे से मोतीनगर चौराहे तक भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
सागर उदय संवाददाता, सागर नगर निगम आयुक्त एवं  सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी…
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को देश में तृतीय स्थान मिलने पर महापौर ने स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान
पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता मित्रों के योगदान को बताया…