शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल रमना में छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें

गढाकोटा। शासकीय  एकीकृत माध्यमिक शाला रमना में कक्षा छठवीं के 18 छात्र-छात्राओं को  नि:शुल्क साइकिल वितरित की गईं। मुख्य अतिथि सरपंच नासिर खान ने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण की। उन्होंने कहा कि साइकिलें मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी । इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापक देवेंद्र पंथी ने कहा कि साइकिल वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

साइकिल मिलने से दूर-दराज से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा और उन्हें नियमित रूप से शाला आने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर  शिक्षक हरिशंकर शिल्पी,श्रीमती नत्थी बाई विश्वकर्मा, गोविंद गुड़ारे, श्रीमती सुलेखा साहू ,सहित अभिभावक गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
बिजली कंपनियो में कार्यरत प्रदेश भर के हजारो संविदा कार्मिको ने दी दीपावली पूर्व कार्य बहिष्कार की चेतावनी  
नियमितीकरण योजना 2026 का ड्राफ्ट तैयार होने के बावजूद उस पर नही हो रहा है…
Post Image
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्प
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर द्वारा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार…
स्वच्छता ही सेवा अभियान में एचएचजी महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागरं संकल्प सेवा अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading