बिजली कंपनियो में कार्यरत प्रदेश भर के हजारो संविदा कार्मिको ने दी दीपावली पूर्व कार्य बहिष्कार की चेतावनी
>> सागर>> बिजली कंपनियो में कार्यरत प्रदेश भर के हजारो संविदा कार्मिको ने दी दीपावली पूर्व कार्य बहिष्कार की चेतावनीबिजली कंपनियो में कार्यरत प्रदेश भर के हजारो संविदा कार्मिको ने दी दीपावली पूर्व कार्य बहिष्कार की चेतावनी
नियमितीकरण योजना 2026 का ड्राफ्ट तैयार होने के बावजूद उस पर नही हो रहा है अमल
सागर उदय संवाददाता, सागर
मध्यप्रदेश की सभी विद्युत कंपनियो में कार्यरत लगभग 4500 संविदा कार्मिको की स्थिति आसमान से टपके खजूर में अटकेवाली कहावत बन गई है क्योकि 31 अक्टूबर 2026 तक संविदा कार्मिको की विभागीय परीक्षा लेकर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को नोडल बनाया गया था जिसका अभी तक नोटिफिकेशन जारी न होने से असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है।
उल्लेखनीय है कि नियमितीकरण योजना का ड्राफ्ट 2026 तैयार होने के बावजूद अंतिम आदेश और परीक्षा की विज्ञप्ति अभी तक जारी नही हुई है। अजय नामदेव सहायक अभियंता (संविदा) ने बताया कि यूनाईटेड फोरम संगठन के अध्यक्ष इंजी. आर.एस. कुशवाह ने ऊर्जा मंत्री एवं कंपनी प्रबंधन को पत्र जारी कर जल्द नोटिफिकेशन जारी करने के लिए पत्राचार किया है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण दो माह बीत जाने के बाद भी स्थिति आसमान से टपके खजूर में अटके वाली कहावत की भॉंति बनी हुई है।
सहायक अभियंता श्री नामदेव ने बताया कि साढे चार हजार संविदा कार्मिको की विभागीय परीक्षा नही करवाने से नियमितीकरण की प्रक्रिया अटकी हुई है जिस कारण उनमे निराशा और असमंजस की स्थिति व्याप्त है परिणाम स्वरूप प्रक्रिया पूरी न होने के कारण विद्युत विभाग मे सृजित 49263 नए पदो पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया इसी कारण रूकी हुई है जिससे बेरोजगार युवाओ को झटका लगा है। कार्मिको में नियमितीकरण की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब से आक्रोश पनप रहा है नाराज संविदा कर्मचारियों ने बडे आंदोलन की रूपरेखा बनाते हुए दीपावली से पूर्व अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है जो प्रदेश की बिजली व्यवस्था और सरकार के लिए बडी चुनौती खडी हो सकती है।
उल्लेखनीय है संविदा कर्मचारियो द्वारा प्रदेश भर के जिलो से पर कलेक्टर के माध्यम से, जनप्रतिनिधियो के माध्यम से ऊर्जा मंत्री एंव मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर शीघ्र ही प्रशासनिक बाधाओ को दूर करते हुए सकारात्मक निर्णय लेने की मॉंग की है जल्द नोटिफिकेशन जारी न होने की स्थिति में संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिन भोपाल में प्रदर्शन करेंगें एवं ऊर्जा मंत्री एंव मुख्य मंत्री से प्रार्थना करेगे कि जल्द नोटिफिकेशन जारी कर संविदा कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया जाए।
Related
Related Post
- August 31, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 6:49 pm
ज्ञानस्य विज्ञानस्य च संवाहिका अस्माकं संस्कृतम : उमाकांत गौतम
सागर उदय, सागर पं रविशंकर शु.शा.क.उ.मा.ई.एफ.ए. विद्यालय सागर में दिनांक 25 अगस्त 2026 से 31…
- July 4, 2026 • 👁 45
- by Sagar Uday
- 0
- 6:31 pm
