हमारा हर वार्ड में सेवा का संकल्प और हर नागरिक की सहायता करने का प्रयास : रिशांक तिवारी

समाज सेवा को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, विभिन्न वार्डों के लिए घोषित किए गए वार्ड प्रेसिडेंट

सागर उदय संवाददाता, सागर
शहर की समाजसेवी संस्था संकल्प फाउंडेशन ने शनिवार को विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड प्रेसिडेंटों की घोषणा की। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने नियुक्त वार्ड प्रेसिडेंटों का परिचय कराते हुए कहा कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है, जब हर वार्ड में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जिम्मेदार टीम कार्य करे। इसी उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन ने शहर के प्रत्येक वार्ड तक अपने संगठन का विस्तार किया है, ताकि जनहित के कार्य अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और निरंतर रूप से संचालित किए जा सकें।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट अपने क्षेत्र में संकल्प फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नियमित संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि अब संकल्प फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, धार्मिक आयोजन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, रक्तदान तथा अन्य जनहितैषी गतिविधियों का संचालन वार्ड स्तर पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप समाज सेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
इस दौरान रिशांक तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन के वार्ड प्रेसिडेंट प्रत्येक वार्ड में स्वयंसेवकों की सक्रिय टीम तैयार करेंगे, जो सेवा कार्यों के साथ सदस्यता विस्तार एवं जनजागरूकता अभियानों को भी गति देगी। इसके अलावा वार्ड स्तर पर समय-समय पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, शैक्षणिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
रिशांक तिवारी ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास, स्थानीय समस्याओं के समाधान में समाज और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु की भूमिका निभाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड से प्राप्त समस्याओं एवं जनसुझावों को व्यवस्थित रूप से संबंधित विभागों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए संकल्प फाउंडेशन का एमपी-15 चैटबॉट पहले से सक्रिय है।
एमपी-15 चैटबॉट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सागर के नागरिक अपने व्हॉट्सऐप से +91 8982600918 पर संदेश भेजकर अपनी समस्या, सुझाव अथवा सामाजिक सहयोग से जुड़े विषय साझा कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर संकल्प फाउंडेशन की टीम आवश्यक समन्वय स्थापित कर संबंधित स्तर पर सहयोग का प्रयास करती है, जिससे शहर के सभी वार्डों में योजनाबद्ध एवं प्रभावी तरीके से सामाजिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान संकल्प फाउंडेशन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी साझा की गई। रिशांक तिवारी ने अधिक से अधिक युवाओं एवं समाजसेवियों से संकल्प फाउंडेशन के साथ जुड़कर समाज सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों के लिए घोषित वार्ड प्रेसिडेंटों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने अपने-अपने वार्ड में सक्रिय रूप से समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शुभम नामदेव,निष्कर्ष दुबे, संचित शुक्ला,टिंकू साहू शुभम गौतम, सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इन्हें मिली संकल्प फाउंडेशन के वार्ड प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी
वार्ड प्रेसिडेंट अजय चौरसिया – चकराघाट वार्ड, शुभम पहलवान – कृष्णगंज वार्ड, लव कुमार – सूबेदार वार्ड, सचिन पंडित – परकोटा वार्ड, विशाल तोमर – गुरु गोविंद सिंह वार्ड, प्रशांत अशोक – विट्ठल नगर वार्ड, अनिल सैनी – लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, उज्ज्वल तिवारी – मधुकर शाह वार्ड, नवीन तिवारी – शिवाजी वार्ड, स्वराज उपाध्याय – शुक्रवारी वार्ड, सागर जाटव – तिली वार्ड, शिवांक तिवारी – लाजपतपुरा वार्ड, निशांत जैन – रामपुरा वार्ड, अनिकेत विश्वकर्मा – भगत सिंह वार्ड, शनि नामदेव – शनिचरी वार्ड, ध्रुव मिश्रा – वृंदावन वार्ड, शुभम सागर – सिविल लाइन वार्ड, हिमांशु साहू – अंबेडकर वार्ड, मोहित सेन – तिलकगंज वार्ड, सोनल पाठक – केशवगंज वार्ड, नीरज करोसिया – राजीव नगर वार्ड, देवाशीष दुबे – गोपालगंज वार्ड, श्रीकांत दीक्षित – इतवारी वार्ड, सौरभ रजक – पुरव्याऊ वार्ड, नमन चौबे – मोहन नगर वार्ड, महक समैया -बाघराज वार्ड शामिल हैं।

Leave a Reply

Related Post

परिवहन विभाग द्वारा गैस किट से संचालित मारूति वैन पर थाना केन्ट में दर्ज करवाई एफआईआर
सागर/ स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading