निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
Sagar Uday >> सागर>> निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता लाने का किया जा रहा प्रयास
सागर उदय संवाददाता, सागर
सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ नागरिक सेवाओं का समग्र लाभ सभी सागरवासियों को मिले इस उद्देश्य से निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में नगर निगम की सुविधाओं और सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों का जागरूक और समर्पित होना महत्वपूर्ण है। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा की शहर की साफ-सफाई रहवासियों की मूल आवश्यकताओं में से महत्वपूर्ण है और शहर को समग्र रूप से स्वच्छ सुंदर बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है इसके लिए नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है उन्होंने कहा की स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम ” स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत विकसित भारत” की संकल्पना को हमें एकजुट प्रयास से साकार बनाना है। सागर का प्रत्येक रहवासी इस अभियान में निगम प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाएं और नागरिकों की स्वच्छता में सहभागिता सुनिश्चित हो ऐसे प्रयास हमें करना हैं हम स्वयं जागरूक बने और अन्य लोगों को भी जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा की आप सभी अधिकारी कर्मचारी जहां निवासरत हैं वहाँ अपने आसपास स्वच्छता गतिविधियों को संचालित करें। उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा की सभी अपने-अपने स्तर पर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही अपने कार्यदायित्वों का निर्वहन करें। देश में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के साथ ही सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत साफ-सफाई से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं सागर शहर का नाम देश के श्रेष्ठ शहरों में शामिल हो इस प्रकार की स्वच्छता गतिविधियों के परिणाम हमें लाना हैं।
स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने निगमायुक्त ने यह स्वच्छता शपथ दिलाई महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गाँधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से,मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूँगा। मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और ना ही होने देते हैं। इस विचार के साथ में गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 32
- by Sagar Uday
- 0
- 8:22 pm
जैसीनगर वितरण केन्द्र में लगाया गया सेवा सेतु केम्प
सागर उदय, सागर पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रात्र उपभोक्ताओं…
- October 25, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:42 pm
