जैसीनगर वितरण केन्द्र में लगाया गया सेवा सेतु केम्प
>> सागर>> जैसीनगर वितरण केन्द्र में लगाया गया सेवा सेतु केम्प
जैसीनगर वितरण केन्द्र में लगाया गया सेवा सेतु केम्प
सागर उदय, सागर
पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के उददे्श्य से जैसीनगर वितरण केन्द्र में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सागर वृत्त की अधीक्षण अभियंता चंद्ररेखा प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार एवं म.प्र. शासन के निदेर्शानुसार 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक विकासखंड/तहसील स्तर पर सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत विशेष शिवरो का आयोजन किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी सहायक अभियंता विकास मिश्रा ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में जैसीनगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से आए हुए विद्युत उपभोक्ताओ को रूफटॉप सोलर संयंत्र योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया तथा बैंक ऋण सुविधा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओ को अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है कार्य्रक्रम में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी शत्रुघन शुक्ला, नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा विभाग, सागर से लोकेन्द्र गोयल तथा हर्षित साहू, ऊर्जा मंत्रालय नई दिल्ली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे इसक साथ ही उपसंभाग प्रभारी एवं नोडल अधिकारी विकास मिश्रा सहायक अभियंता एवं जैसीनगर वितरण केन्द्र प्रभारी दीपेश नारायण सिंह सहायक अभियंता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक निशांत जैन एवं भारतीय स्टेट बैक के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार सहित बैक प्रतिनिधियो की भी उपस्थिती रही।
Related
Related Post
- July 15, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 7:08 pm
सामाजिक अधिकारिता शिविर में 246 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं किट प्रदान कर लाभान्वित किया
आज जिस बच्चे को आप कमजोर समझ रहे हैं, कल वही देश का नाम रोशन…
- September 21, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 8:45 pm
