👁 कुल विजिटर: 30,178
f 𝕏 ➤

कांग्रेस जन ने खाद की समस्या को लेकर ब्रा चौराहा से लेकर डबल लाक तक निकाली दंडवत यात्रा

बंडा। बंडा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को खाद की कमी, ई-टोकन व्यवस्था, फसल बीमा और अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने महामहिम के नाम मांग पत्र सौंपकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

मांग पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में रबी फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में किसानों को डीएपी एवं अन्य खाद की आवश्यकता है, लेकिन ई-टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों को खाद लेने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसजनों ने मांग की है कि ई-टोकन व्यवस्था के स्थान पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। बंडा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बंडा में तथा शाहगढ़ क्षेत्र के किसानों को शाहगढ़ में ही खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को दूसरे जिलों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मांग पत्र में खरीफ सीजन की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया है। कांग्रेसजनों के अनुसार, अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन, उड़द और मक्का की फसलें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि शीघ्र दिलाई जाए।

इसके अलावा, रबी फसलों की सिंचाई के दौरान हो रही अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करने और किसानों को निर्बाध एवं नियमित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की गई है। वहीं, स्वामित्व योजना के अंतर्गत छूट गए पात्र व्यक्तियों के नाम भी योजना में शीघ्र जोड़ने की मांग उठाई गई है।

कांग्रेसजनों ने महामहिम से मांग की है कि बंडा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, फसल नुकसान का मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाई जाए, बिजली कटौती बंद की जाए और स्वामित्व योजना से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जाए। पहले बरा चोराहा पर आमसभा की गयी कार्यक्रम में तीनो ब्लॉक के अध्यक्ष, संतोष सराफ, रणवीर सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत सराफ,भूपेंद्र सिंह, अशोक जैन सहित समस्त कांग्रेस जन रहे

Leave a Reply

Related Post