ज्ञानस्य विज्ञानस्य च संवाहिका अस्माकं संस्कृतम : उमाकांत गौतम

सागर उदय, सागर

पं रविशंकर शु.शा.क.उ.मा.ई.एफ.ए. विद्यालय सागर में दिनांक 25 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिवस शिक्षकों तथा छात्राओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएँ दी तदुपरांत सामूहिक सुभाषित श्लोकों का पाठ कराया गया। द्वितीय दिवस संस्कृत निबंध लेखन एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तृतीय दिवस संस्कृतम् किमर्थम् आवश्यकम् पर अतिथि विद्वानों के व्याख्यान हुए। इसी श्रृंखला में चतुर्थ दिवस संस्कृत श्रावणी उपाकर्म तथा वेद पूजन वेदपाठ का आयोजन किया गया। पंचम दिवस विद्यालय में संस्कृत शोभायात्रा के भव्य आयोजन ने इस सप्ताहिक कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। षष्ठम दिवस संस्कृत क्रीडोत्सव-संस्कृत प्रतियोगिता- गीत, कविता एवं संस्कृत भजन आदि का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में  उमाकांत गौतम (प्राचार्य) संस्कृत महाविद्यालय धर्मश्री सागर ने संस्कृत के महत्त्व और उपादेयता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होनें अपने उद्बोधन में कहा की सम्पूर्ण वैदिक वाङ्मय एवं धार्मिक साहित्य संस्कृत में ही लिखे गये है, यदि हमें भारतीय धर्म और संस्कृति को जानना है तो जननी भाषा संस्कृत का पठन-पाठन अति आवश्यक है। कार्यक्रम की शोभा विद्यालय प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने छात्राओं को संस्कृत शिक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि संस्कृत के बिना भारत की पहचॉन अधूरी है, संस्कृत का संरक्षण ही राष्ट्र का संवर्धन और विकास है। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य श्रीमती रंजीता जैन, संस्कृत शिक्षक डॉ. ख्याति वेलापुरकर, संस्कृत शिक्षक श्रीमती सरोज जैन, श्रीमती अरूणा जैन ने कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभा मिश्रा ने किया। संगीत शिक्षक श्रीमती आराधना मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं संस्कृत गीत आदि की शानदार प्रस्तुति दी। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के आयोजन में अशोक पटेल, जितेन्द्र रजक, श्रीमती दीप्ती प्रजापति आदि समस्त विद्यालयीन शिक्षकों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में ध्यान प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
सागर उदय, सागर हार्टफुलनेस संस्था द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सागर में तीन दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण…
बांदरी में रोटरी पैदावारी एवं एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने किया
सागर उदय सागर/बांदरीपूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां रोटरी पैथालॉजी लैब एंड एक्स-रे…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading