ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में ‘नशा मुक्त युवा’ विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह संपन्न

सागर उदय, सागर
ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, सागर में ह्लनशा मुक्त युवा झ्र विकसित भारतह्व अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह, युवा शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को संकल्पित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संजीव दुबे, सेवानिवृत्त प्राचार्य, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. एस. एम. पचौरी, सेवानिवृत्त प्राचार्य, पी.जी. कॉलेज, गढ़ाकोटा; डॉ. उमेश सराफ, प्रांतीय पदाधिकारी, हिंदू जागरण मंच, अभय दुबे, नगर प्रमुख, धर्म जागरण मंच; नेत्राम कुर्मी एवं टीकाराम कुर्मी, गायत्री परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि डॉ. संजीव दुबे ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, ह्लबदलाव की शुरूआत दूसरों से नहीं, खुद से करो; बेहतर कल के लिए आज खुद को बेहतर करो।ह्व उन्होंने युवाओं से व्यक्तिगत स्तर पर नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रो. एस. एम. पचौरी ने नशा मुक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, एक कदम नशा मुक्ति की ओर, एक कदम उज्ज्वल भविष्य की ओर। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
डॉ. उमेश सराफ ने कहा, नशा नहीं, शिक्षा और संस्कार अपनाएँ, स्वस्थ और खुशहाल समाज बनाएँ। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. आर. के. जैन ने कहा कि युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से नशा मुक्त समाज के निर्माण को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति की शपथ ली, हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर किए तथा सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और उससे दूर रहने का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राहुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को शिक्षा, खेल, सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. रितुल सराफ, निदेशक, जी.एस.सी.ई. सागर तथा डॉ. आर. के. जैन, प्राचार्य, जी.एस.सी.ई. सागर सहित महाविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. सुलभ कुमार जैन, प्रो. अनिल चौबे, प्रो. विवेक तिवारी, प्रो. गोविंद कुर्मी, ऋषभ सराफ, दयाराम अहिरवार एवं प्रो. अंकित पाराशर की भी सहभागिता रही।

Leave a Reply

Related Post

दशलक्षण महापर्व पर मंगलधाम में निकली श्रीजी की भव्य विमान यात्रा, शैलेश केसरवानी हुए शामिल
पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम, त्याग, तपस्या और क्षमा का संदेश देने वाला पावन पर्व :…
सागर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ -‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत 1 लाख 25 हजार से अधिक दीपकों से जगमग होगी लाखा बंजारा झील व शहर
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सेवा संकल्प अभियान शुभारम्भ हेतु चकराघाट सहित शहर की सजसज्जा तैयारियों…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading