👁 कुल विजिटर: 30,161
f 𝕏 ➤

मछरयाई शराब कांड: महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने मामला शांत कराया
सागर उदय
सागर की मछरयाई में स्थित शराब दुकान पर शराब पीने के बाद हुई व्यक्ति की मौत के बाद शराब दुकान का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को मछरयाई क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग की है। जिस पर प्रशासन ने आश्वासन दिया है। महिलाओं ने कहा कि रहवासी इलाके में शराब दुकान होने से शराबी देर रात तक क्षेत्र में उत्पात मचाते है, जुआ खेलते है। क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहे है। महिला और युवतियों को रास्ते से निकलने में भी परेशानी होती है। दुकान को जल्द हटाया जाए। नहीं हटाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Related Post

रिशांक तिवारी के नेतृत्व में सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूनार्मेंट का शुभारंभ, प्रदेशभर की टीमें दिखाएंगी दमखम
भोपाल और रायसेन के बीच खेला गया पहला मुकाबला, भोपाल ने 8-2 से दर्ज की…