रिशांक तिवारी के नेतृत्व में सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूनार्मेंट का शुभारंभ, प्रदेशभर की टीमें दिखाएंगी दमखम
Sagar Uday >> सागर>> रिशांक तिवारी के नेतृत्व में सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूनार्मेंट का शुभारंभ, प्रदेशभर की टीमें दिखाएंगी दमखम
रिशांक तिवारी के नेतृत्व में सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूनार्मेंट का शुभारंभ, प्रदेशभर की टीमें दिखाएंगी दमखम
भोपाल और रायसेन के बीच खेला गया पहला मुकाबला, भोपाल ने 8-2 से दर्ज की जीत; जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद
सागर उदय संवाददाता, सागर
सागर में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूनार्मेंट का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। 15 नवंबर से शुरू हुए इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूनार्मेंट का पहला मुकाबला भोपाल और रायसेन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-2 के स्कोर से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रिशांक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
रिशांक तिवारी ने कहा कि सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूनार्मेंट का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और खेलों के प्रति नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करते हैं। आयोजन समिति का प्रयास है कि सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अच्छा खेल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे सागर में यह प्रतियोगिता यादगार बन सके।
कार्यक्रम में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि तोमर, उपाध्यक्ष राजा बाबू यादव एवं सचिव विशाल तोमर सहित अन्य खेलप्रेमी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- November 3, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 8:34 pm
समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे : श्याम तिवारी
समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी प्राथमिकता : मधुकर…
- October 15, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 8:54 pm
